Doordrishti News Logo

सब्जी से भरी बोलेरो पिकअप में 244 किलोग्राम अवैध डोडा पोस्त बरामद

  • ऑपरेशन भौकाल
  • पुलिस ने किया पीछा
  • पिकअप पलटी खाई

जोधपुर,सब्जी से भरी बोलेरो पिक अप में 244 किलोग्राम अवैध डोडा पोस्त बरामद। जिले की ग्रामीण पुलिस ने ऑपरेशन भौकाल अभियान में एक बोलेरो पिकअप को पकड़ा। सब्जी से लदी इस बोलेरो पिकअप से 244 किलोग्राम अवैध डोडा पोस्त बरामद हुआ है। पीछा करते वक्त गाड़ी पलटी भी खा गई थी।

यह भी पढ़ें – दृढ निश्चय से ही सफलता हासिल होंगी-प्रो.संगीता

ग्रामीण पुलिस अधीक्षक राममूर्ति जोशी ने बताया कि एएसपी ग्रामीण भोपाल सिंह लखावत,वृत बिलाड़ा उपाधीक्षक पदमदान के सुपरविजन में अवैध मादक पदार्थों के विरूद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ धरपकड़ की गई।

राष्ट्रीय राजमार्ग 25 पर पिचियाक तिराहा पर नाकाबंदी कर संदिग्ध वाहनों को चैक कर रहे थे तभी ग्राम खारिया मीठापुर की तरफ से सब्जियों से भरी एक सफेद रंग की पिकअप बोलेरो तेज गती से आती हुई दिखाई दी। तब उसे इशारा कर रुकवाने का प्रयास किया गया। मगर चालक उसे भगा ले गया।

पीछा करने पर 5 किलोमीटर दूर सरहद भावी में राष्ट्रीय राजमार्ग 25 के किनारे पल्टी खाई हुई मिली। पिकअप में भरी सब्जियों की थैलियों को हटाकर देखा तब उसमें काले कट्टों को खोलकर देखा तो कट्टों में अवैध मादक पदार्थ डोडा पोस्त भरा हुआ मिला। चालक भागने में सफल हो गया। गाड़ी से 244 किलोग्राम अवैध डोडा पोस्त बरामद हुआ है।

Related posts:

रेल सफर में मदद का हाथ आरपीएफ ने निभाया अपनों सा साथ

October 28, 2026

जोधपुर: जेल के दरवाजे बंद आसाराम की एंट्री पर रोक,अगले ठिकाने को लेकर सस्पेंस बरकरार

October 28, 2026

राष्ट्रीय स्तर पर राजस्थान के स्काउट्स का अभिनव प्रदर्शन

October 28, 2026

568 मतदान बूथों पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी 50 क्रिटिकल ग्राम पंचायतों पर रहेगी विशेष निगरानी

October 28, 2026

पंचायत चुनावों में ड्रोन कैमरों से निगरानी

October 28, 2026

एमबीएम इंजीनियरिंग कॉलेज के 1976 बैच का स्वर्ण जयंती पुनर्मिलन समारोह संपन्न

October 28, 2026

2 साल से फरार 10 हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार

October 27, 2026

कैंपर से 9 पेटी अवैध शराब बरामद एक आरोपी गिरफ्तार

October 27, 2026

रात दो बजे नई स्कॉर्पियो एन को लगाई आग

October 27, 2026