Doordrishti News Logo

दृढ निश्चय से ही सफलता हासिल होंगी-प्रो.संगीता

जोधपुर,दृढ निश्चय से ही सफलता हासिल होंगी-प्रो.संगीता।छात्राएं यदि दृढ निश्चय कर लें तो कामयाबी उनके कदम चूमेंगी। उन्हें पैरो पर खड़ा होकर आत्मनिर्भर बनना है। यह कहना है केएन कॉलेज निदेशक प्रो.संगीता लूंकड का। मौका था नवप्रवेशित छात्राओं के आमुखीकरण कार्यक्रम का।

यह भी पढ़ें – पत्नी के बारे में अपशब्द से आहत युवक ने चचेरे भाई को चाकू मारकर ली जान

प्रवक्ता गोतम चन्द गांधी ने बताया कि प्रथम वर्ष की छात्राओं के लिये दो सत्रों में गुरुवार को सभागार में आमुखीकरण कार्यकम में प्रो.लूंकड ने छात्राओं को राष्ट्रीय नीति के बारे में अहम जानकारी दी।

उन्होंने आन्तरिक मूल्याकंन के बारे में छात्राओं की जिज्ञासा को शांत करते हुए बताया कि 30 अंकों की परीक्षा,20 अंकों का सेमीनार/ असाइनमेन्ट तथा 50 अंकों का मिड टर्म होगा। कुल 100 अंकों को 20 अंकों में विभक्त किया जायेगा।

न्यूनतम 40 प्रतिशत अंक अर्जित करने वाली छात्राओं को माह दिसम्बर-जनवरी में आयोजित होने वाली मुख्य परीक्षा में शामिल किया जायेगा।

निदेशक ने विगत वर्ष में अयोग्य छात्राओं की जानकारी दी और कहा कि वे 40 प्रतिशत अंक न लाने के कारण परीक्षा से वंचित रह गई। उन्होंने छात्राओं से कहा कि भाग्यशाली है कि वे राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत अध्ययन कर रही हैं।

निदेशक ने कहा कि शीघ्र ही छात्राओं के लिए मेहन्दी,माण्डणा, फूल सज्जा,डांस,वादविवाद व एक मिनीट प्रतियोगिता सहित कई तरह की प्रतियोगितायें आयोजित की जायेंगी। उप निदेशक प्रो.रितु जौहरी ने सहशैक्षणिक गतिविधियों की जानकारी देते हुए आनन्दम के बारे में बताया और धन्यवाद ज्ञापित किया।

कार्यक्रम का संचालन गोतमचन्द गांधी ने किया। प्रारंभ में सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीपप्रज्जवलित किया गया। इस अवसर पर कई शिक्षक मौजूद थे।

Related posts:

रेल सफर में मदद का हाथ आरपीएफ ने निभाया अपनों सा साथ

October 28, 2026

जोधपुर: जेल के दरवाजे बंद आसाराम की एंट्री पर रोक,अगले ठिकाने को लेकर सस्पेंस बरकरार

October 28, 2026

राष्ट्रीय स्तर पर राजस्थान के स्काउट्स का अभिनव प्रदर्शन

October 28, 2026

568 मतदान बूथों पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी 50 क्रिटिकल ग्राम पंचायतों पर रहेगी विशेष निगरानी

October 28, 2026

पंचायत चुनावों में ड्रोन कैमरों से निगरानी

October 28, 2026

एमबीएम इंजीनियरिंग कॉलेज के 1976 बैच का स्वर्ण जयंती पुनर्मिलन समारोह संपन्न

October 28, 2026

2 साल से फरार 10 हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार

October 27, 2026

कैंपर से 9 पेटी अवैध शराब बरामद एक आरोपी गिरफ्तार

October 27, 2026

रात दो बजे नई स्कॉर्पियो एन को लगाई आग

October 27, 2026