Doordrishti News Logo

पिंक वेडिंग जोन से महिला स्ट्रीट वेंडर्स को मिलेगा प्रोत्साहन

दस वेडिंग जोन तैयार

जोधपुर, जोधपुर नगर निगम दक्षिण ने पहल करते हुए महिला स्ट्रीट वेंडर्स को व्यापार करने का स्थाई ठिकाना उपलब्ध करवाने के लिए पिंक वेंडिंग जोन तैयार करवाए हैं। पहले चरण में निगम दक्षिण ने 10 पिंक वेंडिंग जोन बनाए हैं। सर्वे में शामिल व आवेदन करने वाली 10 महिला स्ट्रीट वेंडर्स को जेडीए के सामने पिंक वेंडिंग जोन उपलब्ध करवाकर निगम दक्षिण इन्हें व्यापार करने की जगह देगा। इसके बाद आवेदन आने पर 30-40 पिंक वेंडिंग जोन तैयार करवाएगा।

जोधपुर नगर निगम ने हाईकोर्ट के आदेश पर घंटाघर व नई सडक़ पर ट्रैफिक को सुगम करने की दिशा में यहां व्यापार करने वाले स्ट्रीट वेंडर्स को हटाकर हाट बाजार के आगे के अतिक्रमण हटाने का काम किया था।
इसके साथ ही दुकानदारों व फुटपाथी व्यापारियों को पाबंद किया था कि वे अपना व्यापार या सामान तय सीमा में ही रखें, वरना निगम जब्त करेगा। इसको लेकर निगम ने एक टीम भी बनाई थी,जो निरंतर दुकानदारों व फुटकर व्यापारियों को कर्व में व्यापार करने को पाबंद करती रहती है।

खूबसूरती के साथ आकर्षक

महापौर दक्षिण वनिता सेठ ने बताया कि नगर निगम द्वारा ठेलाधारकों व स्ट्रीट वेंडर्स को व्यवस्थित करने का कार्य किया जाएगा। इसके तरह विशेष रूप से शहर को सुंदर व स्वच्छ रखने की प्राथमिकता होगी। पहले चरण में जेडीए के सामने पिंक वेंडिंग जोन जल्द ही उपलब्ध करवाए जाएंगे।

6 हजार से ज्यादा ठेला धारक व स्ट्रीट वेंडर्स

निगम ने यहां से हटाए गए ठेलाधारकों व स्ट्रीट वेंडर्स को वेंडिंग जोन में व्यापार करने की जगह देने के लिए सर्वे भी करवाया था, जिसमें 6 हजार से ज्यादा ठेलाधारकों व स्ट्रीट वेंडर्स को सूचीबद्ध किया गया था। मगर इन्हें जगह आवंटित नहीं की जा सकी। अब स्ट्रीट वेंडर्स व ठेलाधारकों को व्यापार के लिए जगह उपलब्ध करवाने की कवायद शुरू हुई है। पहले चरण में जेडीए के सामने वेंडिंग जोन में ऐसे पिंक वेंडिंग जोन स्थापित करने का फैसला लिया है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

देशभर में भाई दूज बुधवार को मनाया जाएगा

देशभर में भाई दूज बुधवार को मनाया जाएगा

November 10, 2026
बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

November 10, 2026
मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

November 10, 2026
पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

November 10, 2026
उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

November 10, 2026
राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

November 9, 2026
मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

November 9, 2026
भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

November 8, 2026
Doordrishti News Logo

रिफाइनरी से थिनर सप्लाई के नाम पर कारोबारी से 4.19 लाख की ऑनलाइन ठगी

November 8, 2026