Doordrishti News Logo

स्कूटी पर टंगा बैग लूटा, बैग लुटेरा 24 घंटे में गिरफ्तार

जोधपुर, शहर के चौपासनी हाउसिंग बोर्ड स्थित निराली ढाणी के समीप स्कूटी पर बाजार जा रही मां बेटी का बैग बाइक सवार बदमाश लूट कर ले गए। पुलिस ने घटना के 24 घंटे में एक आरोपी को गिरफ्तार लिया। उसके साथी की तलाश की जा रही है।

थानाधिकारी जुल्फिकार अली ने बताया कि डाली बाई मंदिर रोड विनायक विहार कॉलोनी में रहने वाले मुकेश अरोड़ा पुत्र मोहनलाल अरोड़ा की तरफ से मामला दर्ज कराया गया। इसमें बताया कि उसकी पत्नी और पुत्र अपनी स्कूटी पर बाजार जा रहे थे। तब निराली ढाणी के समीप एक बाइक पर दो बदमाश आए और स्कूटी के डेश बोर्ड पर टंगा बैग लूट कर ले गए। बैग में रूपए और जरूरी दस्तावेज थे।

थानाधिकारी ने बताया कि घटना में जांच करते हुए आस पास लगे सीसीटीवी कैमरे देखे गए। इस पर रविवार को एक आरोपी शिव कॉलोनी चांदणा भाखर प्रतापनगर निवासी अनिल उर्फ सन्नी उर्फ सुनील पुत्र मुकेश को गिरफ्तार किया गया। आरोपी लूट के लिए पावर बाइक का इस्तेमाल करते है। वारदात को खोलने में एएसआई मोहनलाल,कांस्टेबल राम लाल,दिनेश,देवेंद्र,जयप्रकाश, नरपत राम एवं गोविंद ने अपनी भूमिका निभाई।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें –http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

अंतिम क्षणों तक भाजपा प्रत्याशियों ने झोंकी पूरी ताकत

September 10, 2026

एस्ट्रो साइंटिस्ट डॉ. सरस्वती देवकृष्ण गौड़ को मिला राष्ट्र गौरव सम्मान

September 10, 2026

राज्य सेवा अपीलेट अधिकरण में सदस्य की नियुक्ति प्रगति रपट पेश करने का आदेश

September 10, 2026

शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष निर्वाचन के लिए 10 एरिया मजिस्ट्रेट नियुक्त

September 10, 2026

बाबा रामदेव मेले में अव्यवस्थाओं व अपर्याप्त चिकित्सकीय सेवाओं के संबंध में जनहित याचिका की सुनवाई

September 10, 2026

हाईकोर्ट भवन निर्माण के मामले में तीन और गिरफ्तार

September 10, 2026

दुकान में महिला के थैले से रुपए चोरी

September 10, 2026

तीन जगहों से दो बाइक व स्कूटी हुई चोरी

September 10, 2026

युवक के भाई का कचहरी परिसर से अपहरण

September 10, 2026