Doordrishti News Logo

प्रभारी मंत्री डॉ.गर्ग ने सर्किट हाऊस में किया संवाद

  • आगामी राज्य बजट पर लिए सुझाव
  • मुख्यमंत्री के समक्ष रखेंगे सुझाव
  • बजट में शामिल किए जाने करेंगे पूरी कोशिश

जोधपुर,प्रभारी मंत्री डॉ. सुभाष गर्ग ने आगामी बजट के मद्देनज़र जोधपुर सर्किट हाऊस में शुक्रवार रात संवाद कार्यक्रम में उपस्थितजनों को विश्वास दिलाया कि उनके द्वारा आगामी बजट में शामिल करने के लिए जो-जो सुझाव प्रस्तुत किए गए हैं उन्हें मुख्यमंत्री के समक्ष रखने के साथ ही बजट में इन्हें शामिल करने के लिए पूरी-पूरी कोशिश की जाएगी। प्रभारी मंत्री को इस सम्बंध में काफी संख्या में जोधपुर वासियों की ओर से सुझाव सौंपे गए।

इस दौरान विभिन्न संस्थाओं और प्रतिनिधियों से लेकर आमजन तक ने प्रभारी मंत्री को बजट से संबंधित सुझाव प्रस्तुत किए और बजट के लिए प्रदेश वासियों से सुझाव आमंत्रित करने की मुख्यमंत्री की पहल का स्वागत करते हुए आभार जताया। प्रभारी मंत्री डॉ.सुभाष गर्ग को जोधपुर के सामाजिक संगठन सत्यमेव जयते सिटीजन सोसायटी की अध्यक्ष विमला गट्टानी के नेतृत्व में टीम की ओर से सामाजिक संगठनों को लेकर एक विशेष पॉलिसी बनाने के साथ अलग विभाग बनाने के लिए भी आग्रह किया गया।

ये भी पढ़ें- शारीरिक दक्षता परीक्षा में महिला अभ्यर्थियों ने लगाई दौड़

दूसरी ओर उच्च शिक्षा,पर्यटन के अलावा अन्य चिकित्सा पद्धतियों को बजट में शामिल करने के लिए भी ज्ञापन दिया गया। होम्योपैथिक चिकित्सक संघर्ष समिति की ओर से कार्यकारिणी सदस्य प्रियंका नरूका के नेतृत्व में ज्ञापन देकर राजस्थान की 656 सीएससी में होम्योपैथिक चिकित्सकों की नियुक्ति के लिए बजट में प्रावधान करने का आग्रह किया गया।

राजस्थान के पत्रकारों की विभिन्न समस्याओं के समाधान के साथ-साथ पूरे प्रदेश में पत्रकारों के लिए समान व्यवस्थाओं की प्रबंध हेतु अलग से पत्रकार नीति बनाने का भी सुझाव जोधपुर के पत्रकारों की ओर से दिया गया।

in-charge-minister-dr-garg-interacted-at-circuit-house

जनसुनवाई कर सुनी आमजन की समस्याएं

प्रभारी मंत्री ने जनता की समस्याओं को भी सुना तथा संबंधित अधिकारियों को इस बारे में निर्देशित किया कि समस्याओं तथा शिकायतों का शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित करें।
इस दौरान शहर विधायक मनीषा पंवार, सलीम खान,प्रोफेसर अयूब खान आदि उपस्थित थे।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें- http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

शिक्षिका को सरकारी विभाग में नौकरी लगवाने का झांसा देकर 4.50 लाख की ठगी

July 30, 2026

एआई से महिला की फोटो एडिट कर बनाया आपत्तिजनक

July 30, 2026

गांजा बेचने की फिराक में था युवक पकड़ा गया,68 ग्राम गांजा बरामद

July 30, 2026

गांव से जोधपुर आए बालक नकली नोटों के साथ पकड़े गए

July 30, 2026

जेएनवीयू में 80 वर्ष से अधिक आयु के शिक्षकों का किया सम्मान

July 30, 2026

मां केवल जन्मदायिनी ही नहीं बल्कि प्रथम गुरु भी: पटेल

July 30, 2026

सभी विभाग समन्वय से सुनिश्चित करें भव्य व गरिमामय आयोजन-कलक्टर

July 30, 2026

संसदीय कार्य मंत्री ने शिकारपुरा में राजेश्वर भगवान के किए दर्शन

July 30, 2026

गुरु पूर्णिमा पर मिशन पढ़ो राजस्थान का जिला स्तरीय संवाद कार्यक्रम

July 30, 2026