सूने मकानों में चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश
-हिस्ट्रीशीटर का साथी गिरफ्तार
-वारदात में प्रयुक्त अपाचे बाइक बरामद
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),सूने मकानों में चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश। पुलिस आयुक्त अंशुमन भोमिया एवं पुलिस उपायुक्त (पश्चिम) कमल शेखावत के निर्देशन में कुड़ी भगतासनी थाना पुलिस ने सूने मकानों में ताले तोडक़र चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने वारदात में प्रयुक्त अपाचे मोटरसाइकिल भी बरामद की है,जबकि हिस्ट्रीशीटर एवं मुख्य आरोपी मोहित कंसारा की तलाश जारी है।
दो माह से फरार एमडीएमए फैक्ट्री का मुख्य आरोपी गिरफ्तार
अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त प्रवीण कुमार व सहायक पुलिस आयुक्त,बोरानाडा नरेंद्र कुमार पारीक के सुपरविजन तथा थानाधिकारी सोमकरण के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने तकनीकी विश्लेषण एवं सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी फालकी,थाना जसनगर,जिला नागौर हाल केबीएचबी निवासी सुनील घारू को गिरफ्तार किया।
पुलिस के अनुसार 20 जुलाई को राजेश कुमार शर्मा ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि परिवार सहित बीकानेर जाने के दौरान उनके कुड़ी भगतासनी स्थित मकान के ताले तोडक़र अज्ञात बदमाश लगभग 70 ग्राम सोने के आभूषण,करीब 300 ग्राम चांदी के सामान, 1.40 लाख रुपये नकद तथा सीसीटीवी डीवीआर चोरी कर ले गए। इस संबंध में थाना कुड़ी भगतासनी में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की गई।
विशाखापट्टनम गाड़ी से 5.21 लाख का 10.430 किग्रा.गांजा बरामद
पूछताछ में गिरफ्तार आरोपी सुनील घारू ने हिस्ट्रीशीटर मोहित कंसारा के साथ मिलकर चोरी की वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया। पुलिस के अनुसार दोनों आरोपी पहले शाम के समय ताले लगे सूने मकानों की रेकी करते थे और फिर रात में हेलमेट पहनकर मोटरसाइकिल से पहुंचकर ताले तोडक़र चोरी की वारदात को अंजाम देते थे।
पुलिस ने बताया कि फरार हिस्ट्रीशीटर मोहित कंसारा के विरुद्ध जोधपुर के विभिन्न थानों में चोरी, नकबजनी सहित कुल 38 आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।
