State-level Sub-Junior Sepak Takraw competition concludes.

राज्य स्तरीय सब जूनियर सेपक टकरा प्रतियोगिता सम्पन्न

-जोधपुर का दबदबा

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),राज्य स्तरीय सब जूनियर सेपक टकरा प्रतियोगिता सम्पन्न। राजस्थान सेपक टकरा संघ एवं पाली जिला सेपक टकरा संघ के संयुक्त तत्वावधान में 29वीं सब जूनियर राज्य स्तरीय सेपक टकरा चैंपियनशिप-2026 का सफल आयोजन माँ आशापुरा माताजी मंदिर स्पोर्ट्स क्लब,नाडोल (पाली) में सम्पन्न हुआ।
प्रतियोगिता में प्रदेश के विभिन्न जिलों के बालक एवं बालिका खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए उत्कृष्ट खेल प्रदर्शन किया।

आयोजन सचिव अभिषेक ने बताया कि समापन समारोह के मुख्य अतिथि जितेन्द्रसिंह अध्यक्ष आशापुरा माताजी ट्रस्ट एवं उप जिला शिक्षा अधिकारी बलवीर सिंह राणावत थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता टीके सिंह (अध्यक्ष, राजस्थान सेपक टकरा संघ) ने की।

जिला स्तरीय अंडर-13 शतरंज प्रतियोगिता सम्पन्न

विशिष्ट अतिथियों में राजेंद्र सिंह (सचिव, राजस्थान सेपक टकरा संघ),अशोक कुमार (जिलाध्यक्ष,पाली) एवं प्रकाश शर्मा (जिला सचिव,पाली) उपस्थित थे।

इस अवसर पर राजस्थान सेपक टकरा संघ की आगामी कार्ययोजना, विभिन्न समितियों के गठन तथा खेल के विकास संबंधी विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई।
खेल प्रवक्ता जगदीश प्रजापत ने बताया कि प्रतियोगिता के परिणाम इस प्रकार रहे-
रेगु इवेंट (बालक वर्ग)
प्रथम: सीकर,द्वितीय: नागौर,तृतीय: जोधपुर एवं पाली रहे।

योगासन अनुशासन व भारतीय संस्कृति का प्रतीक: विश्रोई

रेगु इवेंट (बालिका वर्ग)
प्रथम: जोधपुर,द्वितीय: पाली,तृतीय: भीलवाड़ा एवं हनुमानगढ़ रही।

डबल इवेंट (बालक वर्ग)
प्रथम: सीकर,द्वितीय: पाली,तृतीय:नागौर एवं जोधपुर रहे।

डबल इवेंट (बालिका वर्ग)
प्रथम: जोधपुर,द्वितीय: पाली, तृतीय: भीलवाड़ा एवं हनुमानगढ़ रहे।

समारोह में विजेता एवं उपविजेता टीमों को ट्रॉफी,पदक एवं प्रमाण- पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। अतिथियों ने खिलाड़ियों को खेल भावना,अनुशासन एवं निरंतर अभ्यास का संदेश देते हुए राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर राजस्थान का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया।

कर्मचारी कल्याण और क्षमता विकास की दो नई सुविधाओं का लोकार्पण

अंत में आयोजकों ने सभी अतिथियों, निर्णायकों,प्रशिक्षकों, खिलाड़ियों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया। इसमें चयनित खिलाड़ी श्रीनगर में 06 से 11 सितंबर 2026 तक राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में भाग लेंगे।

You missed