जन-जन तक पहुंचाएंगे वोट बचाओ-देश बचाओ अभियान: मामन खान

शहर जिला कांग्रेस की बैठक आयोजित

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),जन-जन तक पहुंचाएंगे वोट बचाओ-देश बचाओ अभियान: मामन खान।वोट बचाओ-देश बचाओ अभियान को लेकर एमजीएच रोड स्थित जोधपुर शहर जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर बैठक आयोजित की गई। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पर्यवेक्षक मामन खान ने बैठक में कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से लोकतंत्र एवं मताधिकार की रक्षा के लिए एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया।

उन्होंने अभियान के उद्देश्यों,रूपरेखा और संगठनात्मक गतिविधियों पर विस्तार से चर्चा की।
जोधपुर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता डॉ.संजय गौड़ ने बताया कि बैठक में मामन खान ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक नागरिक के मताधिकार की रक्षा करना आवश्यक है।

वोट केवल अधिकार नहीं,बल्कि देश के लोकतांत्रिक भविष्य की नींव है। मतदाता सूचियों में पारदर्शिता,निष्पक्ष चुनाव प्रक्रिया और प्रत्येक पात्र नागरिक के मतदान के अधिकार को सुरक्षित रखना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। कांग्रेस पार्टी लोकतांत्रिक मूल्यों और संवैधानिक अधिकारों की रक्षा के लिए निरंतर संघर्षरत है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ अभियान को केवल संगठनात्मक कार्यक्रम तक सीमित नहीं रखें, बल्कि इसे आमजन तक पहुंचाकर लोकतंत्र और मताधिकार के महत्व के प्रति लोगों को जागरूक करें।

ऑपरेशन कालचक्र में 163 वांछित अपराधी गिरफ्तार

उन्होंने बूथ स्तर तक संगठन को सक्रिय करने और प्रत्येक कार्यकर्ता से अपनी जिम्मेदारी निभाने की अपील की। बैठक को संबोधित करते हुए जोधपुर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ओमकार वर्मा ने कहा कि लोकतंत्र की रक्षा कांग्रेस पार्टी की मूल प्रतिबद्धता रही है। वर्तमान समय में मताधिकार की सुरक्षा और चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित करना बेहद जरूरी है।

उन्होंने सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर अभियान को मजबूत बनाने तथा इसकी जानकारी आम नागरिकों तक पहुंचाने का आह्वान किया। बैठक में पूर्व राज्यमंत्री राजेंद्र सिंह सोलंकी व रमेश बोराणा, पूर्व विधायक मनीषा पंवार,पूर्व महापौर कुंती देवड़ा,पूर्व जिला अध्यक्ष नरेश जोशी,सलीम खान, करण सिंह उचियारड़ा, शहजाद खान,प्रदीप गांग, कुश गहलोत,मयंक देवड़ा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित थे।

Related posts:

देशभर में भाई दूज बुधवार को मनाया जाएगा

देशभर में भाई दूज बुधवार को मनाया जाएगा

November 10, 2026
बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

November 10, 2026
मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

November 10, 2026
पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

November 10, 2026
उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

November 10, 2026
राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

November 9, 2026
मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

November 9, 2026
भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

November 8, 2026
Doordrishti News Logo

रिफाइनरी से थिनर सप्लाई के नाम पर कारोबारी से 4.19 लाख की ऑनलाइन ठगी

November 8, 2026