फेस ऑथेंटिकेशन से 86 पेंशनभोगियों के बने डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),फेस ऑथेंटिकेशन से 86 पेंशनभोगियों के बने डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र। उत्तर पश्चिम रेलवे की जोधपुर कार्यशाला में राष्ट्रव्यापी डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र अभियान 5.0 के तहत आयोजित कैंप में मंगलवार को फेस ऑथेंटिकेशन तकनीक से 86 पेंशनभोगियों के डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र बनाए गए। इस दौरान पेंशनभोगियों को मोबाइल एप जीवन प्रमाण के जरिए घर बैठे ही डिजिटल प्रमाण पत्र बनाने की प्रक्रिया की जानकारी भी दी गई।

मुख्य कारखाना प्रबंधक रवि मीणा के मार्गदर्शन में आयोजित कैंप में सहायक वित्त सलाहकार रशीद अरशद कादरी एवं सहायक कार्मिक अधिकारी राधेश्याम चितारा ने व्यवस्थाओं का नेतृत्व किया। भारतीय स्टेट बैंक की यूआईटी एवं रेलवे स्टेशन शाखा के प्रतिनिधियों ने प्रमाण पत्र बनाने में सहयोग किया। अभियान का उद्देश्य पेंशनभोगियों के लिए जीवन प्रमाण पत्र जमा कराने की प्रक्रिया को सरल और सुविधाजनक बनाना है, ताकि उन्हें इसके लिए बैंकों और कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ें।

जन-जन तक पहुंचाएंगे वोट बचाओ-देश बचाओ अभियान: मामन खान

फेस ऑथेंटिकेशन तकनीक से पेंशनभोगी घर बैठे सुरक्षित तरीके से अपना डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र जमा कर सकते हैं। अभियान के तहत पूरे नवंबर माह में जोधपुर कार्यशाला के प्रशासनिक ब्लॉक में कैंप आयोजित किए जाएंगे। इसके अलावा 5 और 17 नवंबर को कार्यशाला के बीटीसी हॉल में दो मेगा कैंप लगाए जाएंगे।

Related posts: