कॉमर्शियल फ्लैट के दुकान में आई महिलाएं सूट चुरा ले गई
- ऑटो चालक की मिली भगत की आशंका
- सीसीटीवी फुटेज में दिखी दो महिलाएं
- पुलिस अब तलाश में जुटी
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),कॉमर्शियल फ्लैट के दुकान में आई महिलाएं सूट चुरा ले गई।शहर के चांदणा भाखर स्थित अंध विद्यालय के पास एक कॉमर्शियल फ्लैट की दुकान में आई महिलाएं सूट चोरी कर ले गई। चुराए गए सूट की अनुमानित कीमत 18 हजार रुपए है। दो सूट चोरी होना बताया गया है। पीडि़त ने इस बारे में प्रतापनगर थाने में रिपोर्ट दी है।
हाईकोर्ट ने पीएचईडी अधिकारियों पर लगाया एक लाख का जुर्माना
घटनाक्रम सीसीटीवी फुटेज में कैद हुआ है,जिसमें महिलाएं साफतौर पर सूट चोरी करते देखी गई हैं। फिलहाल पुलिस इनकी पहचान के साथ तलाश में जुटी है। एक ऑटो चालक की भी इसमें भूमिका संदिग्ध प्रतीत हुई है। ऑटो के नंबर भी नहीं है।
अंध विद्यालय चांदणा भाखर स्थित कॉमर्शियल फ्लैट संख्या चार के मुकेश पुत्र मांगीलाल चौधरी की तरफ से रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया कि शनिवार की दोपहर 12.54 बजे दो महिलाएँ कपड़े खरीदने के बहाने प्रतिष्ठान पर आई एवं कपड़े देखने एवं खरीदने का बहाना करते हुए लगभग 18000 रुपए की दो पोशाक चोरी कर अपने साथ ले गई।
महिलाओं द्वारा प्रतिष्ठान पर लगे सीसीटीवी कैमरों की भी परवाह नहीं की गई, जबकि वे इस बात से भली-भाँति परिचित थीं कि प्रतिष्ठान एवं उसके आसपास सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं। घटना में एक टैक्सी चालक की संलिप्तता भी प्रतीत होती है,जो उन महिलाओं को चोरी करने के लिए प्रतिष्ठान के बाहर उतारा था तथा चोरी के तुरन्त बाद उन्हें अपने वाहन में बैठाकर ले गया था। उक्त टैक्सी के आगे नम्बर प्लेट नहीं थी तथा पीछे की नम्बर प्लेट भी छिपाई हुई थी।
