Doordrishti News Logo

महिला ने ससुराल में फंदा लगाकर दी जान,आवारा पशु ने ली वृद्ध की जान

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),महिला ने ससुराल में फंदा लगाकर दी जान,आवारा पशु ने ली वृद्ध की जान। शहर के मथानिया पुलिस थाना क्षेत्र में वैष्णव कॉलोनी में रहने वाली एक विवाहिता ने अपने ससुराल में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली।
आत्महत्या का कारण पता नहीं चला है। उसके पिता की तरफ से फिल हाल मर्ग में रिपोर्ट दी गई है।

अवैध बजरी से भरे बिना नंबर डंपर ने की पुलिस की जान लेने की कोशिश

दूसरी तरफ आवारा पशु के हमले में एक वृद्ध की जान चली गई।मथानिया पुलिस ने बताया कि मोटाई चाखू फलोदी निवासी बलवीरसिंह पुत्र नाथूसिंह ने मर्ग में रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि उसकी पुत्री 28 वर्षीय खेतुकंवर की शादी मथानिया के वार्ड नंबर 4 स्थित वैष्णव कॉलोनी निवासी देवीसिंह के साथ हो रखी थी। इन दिनों खेतुकंवर अपने ससुराल में ही थी। उसने किसी कारणवश ससुराल में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। मथानिया पुलिस ने मर्ग दर्ज कर शव परिजन को सुपुर्द किया।

दूसरी तरफ डांगियावास पुलिस ने बताया कि खेड़ी चारणान निवासी कोजा राम जाट ने मर्ग में रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि गांव में ही उसके पिता 65 वर्षीय मानाराम निकल रहे थे। तब आवारा पशु के हमले से घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, मगर बाद में उनकी मौत हो गई। डांगियावास पुलिस ने शव को कार्रवाई के बाद परिजन के सुपुर्द किया।

व्हाट्सएप ग्रुप से लीक हो रही थी पुलिस की हर लोकेशन

Related posts:

You missed