dispute-over-filling-a-water-pot-in-the-central-jail-inmate-assaulted

केंद्रीय कारागार में पानी की मटकी भरने को लेकर विवाद,बंदी से मारपीट

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),केंद्रीय कारागार में पानी की मटकी भरने को लेकर विवाद,बंदी से मारपीट। जोधपुर जेल में एक बार फिर बंदी से मारपीट किए जाने का केस दर्ज हुआ है। इस बार मटकी में पानी भरने की बात को लेकर विवाद के बाद झगड़ा हुआ। तीन बंदियों ने मिलकर एक बंदी को पीट दिया। घटना 30 जुलाई की है। इस बारे में बंदी की तरफ से रातानाडा थाने में रिपोर्ट दी गई है।

व्हाट्सएप ग्रुप से लीक हो रही थी पुलिस की हर लोकेशन

 

थानाधिकारी शफीक मोहम्मद ने बताया कि बंदी कुशलावा देचू निवासी रावलराम उर्फ राहुल पुत्र बुधाराम की तरफ से मामला दर्ज कराया गया है। इसमें बताया कि 30 जुलाई को वह केंद्रीय कारागार में पानी की मटकी भर रहा था। तब इमरान और दो अन्य बंदियों ने पानी भरने की बात को लेकर विवाद किया और फिर मारपीट की। जिससे वह चोटिल हो गया।

उसने जेल प्रशासन से इसकी शिकायत की अब रातानाडा थाने में इमरान और दो अन्य बंदियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। अग्रिम जांच हैडकांस्टेबल जुगल किशोर की तरफ से की जा रही है।

साइबर ठगी: नर्सिंग कर्मी 2.97 लाख की ठगी का शिकार