Doordrishti News Logo

महिला की गला घोटकर हत्या!,झाड़ियों के पीछे बने सूने कमरे की छत पर मिला शव

जोधपुर,महिला की गला घोटकर हत्या!,झाड़ियों के पीछे बने सूने कमरे की छत पर मिला शव। बासनी औद्योगिक क्षेत्र डर्बी कॉलोनी में एक सूने कमरे की छत पर आज दोपहर में महिला का शव पड़ा मिला। गले में कपड़ा डाला गया है और प्रथम दृष्टया गला घोटकर हत्या करना प्रतीत हुआ है।

सूचना पर पुलिस के अधिकारी वहां पहुंचे। महिला बिहार की लग रही है। एफएसएल टीम,डॉग स्क्वायड और एमओबी को भी बुलाया गया। मौके पर किसी गाड़ी जैसे आलामात नहीं मिले हैं।

शहर की दुखद घटना की पूरी जानकारी के लिए यहां पढ़ें- स्कूल से लौट रहे बच्चों के पीछे पड़े घरेलु श्वान दो बच्चों की रेल की चपेट में आने से दर्दनाक मौत

पुलिस उपायुक्त पश्चिम गौरव यादव ने बताया कि आज दोपहर में सूचना मिली कि डर्बी कॉलोनी बासनी क्षेत्र में झाडिय़ों से काफी दूरी पर एक सूना कमरा बना हुआ है। कमरे ऊपर नीचे चढऩे जैसे कोई सीढिय़ां आदि नहीं बनी है। खिडक़ी भी टूट हुई थी। इस कमरे की छत पर महिला का शव पड़ा था। गले में कपड़ा डाला हुआ है जिससे प्रथम दृष्टया यह लगा है कि महिला की गला घोटकर हत्या की गई है।डीसीपी यादव ने बताया कि हत्यारा अज्ञात है। लूट हो ऐसे आलामात नहीं मिले हैं। शरीर पर पहने गहने भी सुरक्षित हैं। हत्या किस कारण से की गई यह तो हत्यारा पकड़े जाने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा। हत्या करने वाला महिला का जानकार ही हो सकता है।

मृतका की पहचान,बिहार की निकली 
एसीपी पश्चिम नरेंद्र दायमा ने बताया कि मृतका की पहचान बिहार के आरा हाल डर्बी कॉलोनी निवासी 55 साल की मुन्नदेवी सोनी पत्नी लक्ष्मण सोनी के रूप में की गई है। वह 15-20 साल से यहां पर अपने तीन बच्चों के साथ रहती थी। सबसे बड़ा पुत्र श्रवण सोनी जो 25 साल का है और दो पुत्र 17 एवं 15 साल के है। पति लक्ष्मण सोनी बिहार में ही है।

फैक्ट्री में करती थी काम,कल शाम नहीं पहुंची घर 
वह यहां एक बर्तन बनाने की फैक्ट्री में काम करती थी। वह शाम को फैक्ट्री से काम खत्म कर हमेशा आठ बजे तक अपने घर पहुंच जाती थी। मगर गुरुवार की रात आठ बजे तक वह घर नहीं पहुंची। फिर बच्चों ने सोचा मामा के यहां गई होगी। बच्चों ने तलाश भी की थी। आज सुबह बच्चों से ही पुलिस को शव पड़ा होने की जानकारी मिली।

कमरे के ऊपर बना कमरा 
पुलिस ने मौका ए हालात पर बताया कि जिस स्थान पर शव मिला है वहां एक कमरा है और कमरे के ऊपर कमरा बना है। जिसकी छत पर यह बॉडी मिली है। आने जाने का रास्ता नहीं है। पास में एक दीवार बनी हुई थी।

पुलिस ने दर्ज कराई अज्ञात खिलाफ हत्या में रिपोर्ट 
बासनी थानाधिकारी जितेंद्र सिंह ने बताया कि मृतका मुन्नीदेवी सोनी के पुत्र श्रवण सोनी की तरफ से अज्ञात के खिलाफ हत्या में रिपोर्ट दी गई है। शव को पोस्टमार्टम कार्रवाई के लिए एम्स अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। अग्रिम कार्रवाई शनिवार को की जाएगी।

संदिग्ध लोगों को थाने लाकर पूछताछ
इधर पुलिस ने मामले में संदिग्ध लोगों को लाकर पूछताछ आरंभ की है। जल्द ही मामले में खुलासे की उम्मीद जताई जाती है। इसके किसी जानकार का हाथ होने की संभावना बनी है,जो मुन्नीदेवी को वहां तक लेकर गया होगा।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन यहां से इंस्टॉल कीजिए https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

जिला निर्वाचन अधिकारी ने शहर के विभिन्न मतदान केन्द्रों का किया निरीक्षण

September 12, 2026

भाजपा ने मतदाताओं का जताया आभार

September 12, 2026

शेखावत ने धर्मपत्नी नोनद कंवर व बेटी सुहासिनी के साथ किया मतदान

September 12, 2026

कानून व्यवस्था का उल्लंघन कर माहौल बिगाड़ने वाले 75 से ज्यादा गिरफ्तार

September 12, 2026

डीआरएम ने बीकानेर- पलाना रेलखंड का किया इंजन फुटप्लेट निरीक्षण

September 12, 2026

करणी माता मंदिर में दर्शन कर यात्री सुविधाओं एवं स्टेशन व्यवस्थाओं का लिया जायजा

September 12, 2026

पोलिंग बूथ में पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के पैर छूने पर विवाद

September 12, 2026

जिला निर्वाचन अधिकारी ने मतदाताओं से किया संवाद,लिया फीडबैक

September 11, 2026

71.95 प्रतिशत मतदान के साथ मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण सम्पन्न

September 11, 2026