महिला तस्कर गिरफ्तार 37 किलो डोडा-पोस्त बरामद
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),महिला तस्कर गिरफ्तार 37 किलो डोडा-पोस्त बरामद। जोधपुर ग्रामीण पुलिस की डीएसटी एवं पुलिस थाना कापरड़ा की टीम ने संयुक्त कार्रवाई कर एक महिला तस्कर को गिरफ्तार किया। साथ ही उसके कब्जे से 37.600 किलो अवैध डोडा-पोस्त बरामद किया।
ग्रामीण पुलिस अधीक्षक पीडी नित्या ने बताया कि अवैध मादक पदार्थ तस्करों के विरूद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जोधपुर ग्रामीण भोपाल सिंह लखावत के सुपरविजन में डीएसटी प्रभारी श्रवणकुमार भंवरिया के नेतृत्व में निर्देश दिए गए।
ट्रेनों में जेवरात चोरी करने वाली अन्तर्राज्यीय गैंग की दो महिलाएं गिरफ्तार
इस पर डीएसटी की सूचना पुलिस थाना कापरड़ा अन्तर्गत सरहद खोखरिया में मंजू पत्नी पुखराज के रहवासीय मकान पर दबिश देकर तलाशी ली गई तो मंजू के रहवासीय मकान में बने चारा डालने के हॉल में से दो प्लास्टिक के कट्टों में भरा कुल 37.600 किलोग्राम अवैध डोडा पोस्त बरामद हुआ। मंजू के विरूद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत आपराधिक प्रकरण दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया गया।
