जोधपुर में मैराथन को लेकर ट्रैफिक डायवर्जन

कल सुबह 5 से 9 बजे तक ये रूट रहेंगे प्रभावित

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),जोधपुर में मैराथन को लेकर ट्रैफिक डायवर्जन। रविवार 04 अक्टूबर को प्रस्तावित मैराथन दौड़ को लेकर यातायात पुलिस ने डायवर्जन प्लान जारी किया है। प्रातः 05.00 बजे बरकतुल्लाह स्टेडियम से बाहरवी रोड, जलजोग,मेडिकल चौराहा,आरबीसी ब्रिज, अरोड़ा सर्किल,पांचबत्ती सर्किल,रातानाडा सर्किल, भाटी चौराहा,सर्किट हाउस,लालजी हैण्डिक्राफ्ट,उम्मेद भवन, उम्मेद भवन पिछला गेट,शिकारगढ़ नाका, डीआरडीओ से रातानाडा सर्किल तक यातायात व्यवस्था बदली रहेगी।

मंडलनाथ गांव में ITBP ने चलाया स्वच्छता अभियान

प्रमुख वैकल्पिक मार्ग इस प्रकार रहेंगे

1.कोक्स कुटीर मोड़ से बाहरवी रोड की तरफ आने-जाने वाले दल्ले खां की चक्की होते हुए एक तरफा रोड से आ-जा सकेंगे।

2.बॉम्बे मोटर्स से मेडिकल,रातानाडा,एयरपोर्ट, सर्किट हाउस, आर्मी तिराहा जाने वाले पांचवी रोड,खतरनाक पुलिया,जेडीए,सब्जी मण्डी,भाटी चौराहा, खास बाग,ताराचन्द सर्किल से पावटा जा सकेंगे।

3.आर्मी तिराहा से रातानाडा जाने वाले पावटा चौराहा,ताराचन्द सर्किल,खास बाग व भास्कर चौराहा की तरफ जा सकेंगे।

4.पावटा से अमृता देवी सर्किल (पाली रोड) जाने वाले ताराचन्द,खास बाग, भास्कर चौराहा,जेडीए सर्किल,पीडब्ल्यूडी सर्किल,एसपीएस स्कूल मोड़ रिक्तिया भैरूजी चौराहा होकर जा सकेंगे।

5.शहर से बासनी जाने वाले रेलवे स्टेशन से न्यू डीआरएम पुलिया,रोटरी चौराहा,न्यू पॉवर हाउस की तरफ जा सकेंगे।

6.शिकारगढ़ से रातानाडा आने वाले शिकारगढ़ नाका से पाबुपुरा कट, सिविल एयरपोर्ट, ऑफिसर मैस से पांचबत्ती,पांचबत्ती से मेडिकल चौराहा की तरफ एक तरफा रोड से जा सकेंगे।

7.बाहरवी रोड से रातानाडा चौराहा तक बांयी तरफ की रोड सुबह 5 से 9 बजे तक पूर्णतः बंद रहेगी।

8.धावकों की पार्किंग कल्पतरू मोड़ से बाहरवी रोड चौराहा के मध्य रावण का चबूतरा मैदान गेट से होगी।

9.बाहरवी रोड से रातानाडा तक दांयी तरफ की रोड पर यातायात चालू रहेगा।

10.वीवीआईपी/वीआईपी पार्किंग बरकतुल्ला स्टेडियम के गेट नं.1 से अंदर दांयी तरफ गेट नं. 7 के पास रहेगी।

11.शहर से बाड़मेर- जैसलमेर रोड जाने वाले रिक्तिया भैरूजी चौराहा से अमृतादेवी सर्किल से एम्स रोड होते हुए नहर चौराहा जा सकेंगे।

यातायात पुलिस ने अपील की है कि असुविधा से बचने के लिए वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग करें,वाहन निर्धारित पार्किंग में ही पार्क करें और आपातकालीन वाहनों को प्राथमिकता से जाने दें।