Doordrishti News Logo

महिला ने लगाया फंदा,दो साल पहले हुई थी शादी

  • पीहर पक्ष का आरोप गला घोंटकर या जहर देकर मारा
  • मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम

जोधपुर,शहर के देवनगर पुलिस थाना क्षेत्र में राजीव गांधी कॉलोनी प्यारे मोहन चौराहा के समीप रहने वाली एक महिला ने बाथरूम में जाकर फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। आगरा से पीहर पक्ष के आने पर शव का मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाया गया। पीहर पक्ष ने गला घोंटने या जहर देकर मारे जाने का आरोप लगाते हुए अब रिपोर्ट दी है। हालांकि मृतका के शरीर पर जाहिरा चोट के निशान नहीं मिले हैं।

एसीपी प्रतापनगर प्रेम धणदे ने बताया कि मूलत: आगरा के सुजानपुरा स्थित जैतपुर कलां की रहने वाली हाल राजीव गांधी कॉलोनी प्यारे मोहर चौराहा देवनगर की 22 साल की मधु पत्नी राहुल ने अपने घर के बाथरूम में फंदा लगाकर खुदकुशी की। इसका पता लगने पर पुलिस को सूचना दी गई। वक्त घटना परिजन घर पर ही मौजूद थे। बाद में उसकी पीहर पक्ष को सूचना दी गई।

पिता रामखिलाड़ी अन्य परिजन के साथ जोधपुर पहुंचे। उन्होंने मधु के पति राहुल एवं सास ससुर आदि के खिलाफ बेटी को दहेज के लिए प्रताडि़त करने और गला घोंट कर मारने का आरोप लगाया, साथ ही जहर देना बताया। एसीपी प्रेम धणदे ने बताया कि मृतका का मेडिकल बोर्ड से पोस्टमामर्ट करवाया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही मृत्यु के कारण का खुलासा हो पाएगा। प्रथम दृष्टया शरीर पर कोई चोट आदि के निशान नहीं मिले है। फिलहाल दहेज हत्या में केस दर्ज किया गया है। शादी को दो साल हुए थे और कोई संतान भी नहीं थी।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

अखंड सौभाग्य के लिए महिलाओं ने रखा करवा चौथ का व्रत

अखंड सौभाग्य के लिए महिलाओं ने रखा करवा चौथ का व्रत

October 30, 2026
Doordrishti News Logo

भोपालगढ़ के नांदिया प्रभावती में सरपंच के घर फायरिंग और हमला

October 30, 2026
Doordrishti News Logo

डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट के नाम पर फर्जी संदेशों से सावधान रहें पेंशनर्स

October 30, 2026
Doordrishti News Logo

ओसियां रेलवे स्टेशन पर आज लगेगा डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र शिविर

October 30, 2026
आयुर्वेद शिक्षकों के लिए होंगे ऑनलाइन फैकल्टी डेवलपमेंट सर्टिफिकेट कोर्स

आयुर्वेद शिक्षकों के लिए होंगे ऑनलाइन फैकल्टी डेवलपमेंट सर्टिफिकेट कोर्स

October 30, 2026
आईआईएचटी जोधपुर में एमएमसीएफ फाइबर्स पर विशेषज्ञ सेमिनार

आईआईएचटी जोधपुर में एमएमसीएफ फाइबर्स पर विशेषज्ञ सेमिनार

October 30, 2026
Doordrishti News Logo

ट्रायल शुरू होने के बाद भी जमीन विवाद में मुकदमे का संशोधन संभव

October 30, 2026
Doordrishti News Logo

पति की गारंटी में दिया चेक बाउंस होने पर पत्नी के खिलाफ भी चलेगा मुकदमा

October 30, 2026
अक्षरधाम मंदिर में 6 से 10 नवम्बर तक मनाया जाएगा दीपावली उत्सव

अक्षरधाम मंदिर में 6 से 10 नवम्बर तक मनाया जाएगा दीपावली उत्सव

October 30, 2026