पानी गर्म करते कपड़ों में लगी आग से झुलसी महिला की मौत
जोधपुर,शहर के भगत की कोठी रेलवे स्टेशन के पास में रहने वाली एक महिला 31 दिसम्बर की रात को पानी गर्म करते कपड़ों में लगी आग से झुलस गई। उसे उपचार के लिए एमजीएच के बर्न यूनिट में भर्ती करवाया गया। मगर उसकी उपचार के बीच मौत हो गई। भगत की कोठी पुलिस ने इस बारे में मर्ग दर्ज किया है। महिला की शादी को बीस साल के आस पास हुए थे। पीहर अहमदाबाद बताया गया है।
ये भी पढ़ें- 0007 गैंग का शातिर अपराधी गिरफ्तार
थानाघिकारी सुनील चारण ने बताया कि भगत की कोठी रेलवे स्टेशन के पास में रहने वाली 40 साल की पिंकी पत्नी उत्तम सिंह 31 दिसम्बर की रात को अपने घर पर चूल्हे पर पानी गर्म कर रही थी। तब उसके कपड़ों में अचानक आग पकड़ ली और वह बुरी तरह झुलस गई। इस पर उसे उपचार के लिए एमजीएच के बर्न यूनिट में भर्ती करवाया गया। मगर उसकी देर रात में मौत हो गई। उसका पीहर अहमदाबाद में है। शादी को तकरीबन बीस साल हुए थे। घटना में मर्ग की रिपोर्ट परिजन की तरफ से दी गई है।
दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें- http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

विश्व मधुमेह दिवस पर एमडीएमएच में जागरूकता एवं जांच शिविर आयोजित

देशभर में भाई दूज बुधवार को मनाया जाएगा

बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

