Doordrishti News Logo

महिला और नवजात बच्ची की संदिग्ध हालात में मौत,गला दबाकर हत्या की आशंका

पूछताछ के लिए पति को लिया हिरासत में

जोधपुर, जिले के खेड़ापा थाना क्षेत्र के डांवरा गांव में एक महिला और उसकी नवजात बच्ची की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उनकी गला दबाकर हत्या की आशंका जताई जाती है। पुलिस ने उसके पति को हिरासत में लेकर पूछताछ आरंभ की है। फिलहाल मामले में खुलासा नहीं हुआ है।

बताया जा रहा है कि तीसरी बेटी होने से पति अपनी पत्नी से खफा था। खेड़ापा पुलिस के अनुसार डांवरा गांव के गोविन्दपुरा मानसागर निवासी सुखदेव भड़ला में सोलर प्लांट पर गार्ड का काम करता है। सोमवार को सूचना मिली कि डांवरा में एक महिला व उसकी सोलह दिन की नवजात की मौत हो गई है। इसके बाद वे मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मृतका के पिता की रिपोर्ट पर केस दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया। उनका कहना है कि दोनों को गला दबा कर मारा गया है। इसके बाद पुलिस ने शवों को मोर्चरी भिजवाया और पोस्टमार्टम करवा कर पीहर पक्ष को सौंप दिए।

पुलिस मृतका के पति से पूछताछ में जुटी है। फिलहाल इसमें किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही मृत्यु के कारण का पता चल पाएगा। आरंभिक जांच में गला दबाकर हत्या की आशंका जताई जाती है। पुलिस फिलहाल अनुसंधान में जुटी है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

पंचायतीराज चुनाव को लेकर करणसिंह उचियारड़ा से मिले कार्यकर्ता

September 25, 2026

IMA जोधपुर ने किया AIIMS जोधपुर के रेजिडेंट डॉक्टर के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त

September 25, 2026

महापौर पद के लिए मतदान आज

September 25, 2026

1.83 लाख के जाली नोट सहित आरोपी गिरफ्तार

September 25, 2026

चेकिंग देखकर स्कॉर्पियो भगाई पुलिस वाहन को टक्कर मारकर भागे तस्कर 373.91 किलो डोडा पोस्त जब्त

September 25, 2026

बीकानेर के व्यापारी पुत्र से सीएचबी सेक्टर 14 में दस लाख की लूट

September 25, 2026

दो लोगों को पकड़ा अवैध देशी पिस्टल व मैंगजीन- कारतूस बरामद

September 25, 2026

रेलवे परिसर की दीवार में लगी एंगल से फंदा लगाकर वृद्ध ने दी जान

September 25, 2026

फैक्ट्री मालिक का पुत्र शांतिभंग में गिरफ्तार

September 25, 2026