Doordrishti News Logo

यातायात पुलिसकर्मी की ईमानदारी 27 हजार रुपए से भरी थैली लौटाई

जोधपुर,शहर के सर्किट हाउस के समीप सोमवार की दोपहर में यातायात पुलिस ने पहले एक व्यक्ति का चालान काटा। बाद में अपनी ईमानदारी दर्शा कर उस व्यक्ति का दिल जीत लिया। चालान कटवा कर ग्रामीण खरीदारी करने निकल गया। उसके बाद पुलिसकर्मी को सडक़ पर थैली पड़ी नजर आई। उसने उसे जांचा तो अंदर कुछ कागजात व 27,500 रुपए थे। उसने अपनी चालान बुक में से बाइक सवार के नंबर तलाश कर फोन किया और उससे पूछताछ की तो मालूम हुआ कि उसकी ही थैली है। उसे वापस बुला रुपए सहित थैली वापस लौटा दी।

सर्किट हाउस चौराहे पर यातायात पुलिस कर्मी गोपाललाल सोमवार को ड्यूटी पर थे। उन्होंने बिरामी से आए बाइक सवार छतर सिंह का चालान काटा और रवाना कर दिया। छतर सिंह भी चालान कटवाने के बाद घंटाघर खरीददारी करने पहुंच गया। वहां उसने थैली संभाली तो वह गायब मिली। थैली गायब देख उसके होश उड़ गए। इस बीच यातायात पुलिसकर्मी गोपाल को सड़क़ पर कपड़े की एक थैली पड़ी नजर आई। उसने उसे उठा कर देखा तो अंदर कुछ कागजात व 27,500 रुपए थे। गोपाल ने अनुमान लगाया कि यह उसी ग्रामीण की थैली होगी। उसने अपनी चालान बुक से छतरसिंह के मोबाइल नंबर निकाल फोन मिलाया। गोपाल ने उससे पूछा कि उसकी कोई थैली थी क्या? इतना सुनते ही छतरसिंह खुशी से चहक उठा। गोपाल ने थैली में रखे कागजात व रुपए की जानकारी पूछी तो उसने एकदम सही जानकारी दे दी। उसके बाद छतरसिंह को वापस बुला गोपाल ने रुपए व थैली सौंप दी।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

पंचायतीराज चुनाव को लेकर करणसिंह उचियारड़ा से मिले कार्यकर्ता

September 25, 2026

IMA जोधपुर ने किया AIIMS जोधपुर के रेजिडेंट डॉक्टर के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त

September 25, 2026

महापौर पद के लिए मतदान आज

September 25, 2026

1.83 लाख के जाली नोट सहित आरोपी गिरफ्तार

September 25, 2026

चेकिंग देखकर स्कॉर्पियो भगाई पुलिस वाहन को टक्कर मारकर भागे तस्कर 373.91 किलो डोडा पोस्त जब्त

September 25, 2026

बीकानेर के व्यापारी पुत्र से सीएचबी सेक्टर 14 में दस लाख की लूट

September 25, 2026

दो लोगों को पकड़ा अवैध देशी पिस्टल व मैंगजीन- कारतूस बरामद

September 25, 2026

रेलवे परिसर की दीवार में लगी एंगल से फंदा लगाकर वृद्ध ने दी जान

September 25, 2026

फैक्ट्री मालिक का पुत्र शांतिभंग में गिरफ्तार

September 25, 2026