महिला ने लगाया यौन दुर्व्यवहार और बच्ची से छेड़छाड़ का आरोप
जोधपुर,शहर के भीतरी क्षेत्र में रहने वाली एक महिला ने अपने पति और ससुराल के अन्य लोगों पर यौन दुर्व्यवहार एवं बच्ची से छेड़छाड़ किए जाने का प्रकरण पुलिस में दर्ज करवाया है। घटना को लेकर पुलिस ने लज्जा भंग एवं पॉक्सो में केस दर्ज किया है।
यह भी पढ़िए- तिंवरी ओसियां मार्ग पर सिटी बस पलटने से कई घायल,एक की मौत
सदर कोतवाली पुलिस ने बताया कि एक महिला की तरफ से रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया कि उसकी शादी नबंबर 2015 में हुई थी। शादी में पीहर पक्ष की तरफ से ससुराल वालों को काफी दान दहेज दिया गया था। शादी के कुछ दिन तक तो सब ठीकठाक चला, मगर बाद में उसे प्रताडि़ता किया जाने लगा। ससुराल के लोग बच्चा पैदा न हो इसके लिए खूब प्रताडि़त करते थे। बाद में एक बच्ची भी हुई। उसकी बच्ची तीन साल की है। पीडि़ता का आरोप है कि उसका देवर उसके साथ बदनीयति रखने लगा और बच्ची के साथ छेड़छाड़ करने लगा।
इसे भी पढ़िए-मूमल को मुख्यमंत्री सहायता कोष से ढाई लाख रुपए की सहायता मंजूर
पीडि़ता ने रिपोर्ट में बताया कि उसके पति,सास,ननद, बुआ सास,देवर उसे लगातार प्रताडि़त करते थे, जिसके चलते पहले पुलिस थाने में मामला दर्ज करवाया गया था। मगर बाद में बच्ची से छेड़छाड़ एवं उसके साथ हो रहे यौन दुर्व्यवहार को लेकर अब सदर कोतवाली थाने में मामला दर्ज कराया गया है। पुलिस ने लज्जा भंग, पॉक्सो सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है। अग्रिम जांच की जा रही है।
समाचार पढ़ने के लिए दूरदृष्टि न्यूज़ के एप को यहां से इंस्टॉल कीजिए- http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

रेल-खेल-कला-साहित्य महाकुंभ-2026 का भव्य आगाज

चाकू के साथ तीन युवक गिरफ्तार

टॉवर से मशीनरीऔर महंगे उपकरण चोरी

तीन नामजद आरोपी गिरफ्तार

जोधपुर रूरल डीएसटी में फेरबदल दो नए चेहरे शामिल

दो लोगों के बैंक खाते से 3.25 लाख पार

चालक की पहचान के बाद अब कार जब्त

ड्रोन से होगी अवैध खनन स्थलों की निगरानी

