city-bus-overturns-on-tinwari-osian-marg-many-injured-one-killed

तिंवरी ओसियां मार्ग पर सिटी बस पलटने से कई घायल,एक की मौत

जोधपुर,निकटवर्ती ओसियां-तिंवरी रोड पर आज सुबह एक सिटी बस के पलटने से एक यात्री की मौत हो गई जबकि एक दर्जन से ज्यादा यात्रियों को चोटें आई हैं। कुछ को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। कुछ को जोधपुर रैफर किय गया है। सूचना पर ओसियां पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। बताया गया कि यह सिटी बस ओसियां से होते हुए तिंवरी की तरफ जा रही थी। हादसे खराब सडक़ के कारण होना बताया गया है। पुलिस ने बताया कि हादसे में यात्री 55 साल के पुरखाराम जाट की ओसियां स्वास्थ्य केंद्र ले जाते रास्ते में मौत हो गई।

city-bus-overturns-on-tinwari-osian-marg-many-injured-one-killed

ये भी पढ़ें- राह चलते बाप बेटे पर स्कूटी सवार युवकों ने थूका,विरोध पर मारा चाकू

इधर घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस और प्रशासन के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और हादसे के बारे में जानकारी ली। बताया जा रहा है कि तिंवरी से ओसिया जाने वाली सडक़ लंबे समय से क्षतिग्रस्त है। इसके चलते यहां आए दिन हादसे होते हैं।
ओसियां थानाधिकारी सुरेश चौधरी के अनुसार घटना सिटी बस के अनबैलेेंस हो गई थी। जिससे वह पलटी खा गई। कुछ घायल हुए लोगों को जोधपुर भेजा गया है। समाचार लिखे जाने तक पुलिस की कार्रवाई जारी थी।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews