Doordrishti News Logo

केंद्रीय जलशक्ति मंत्री ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से की रिव्यू मीटिंग में लिया फीडबैक

जोधपुर, केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने शनिवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए रिव्यू मीटिंग की और जोधपुर शहर समेत अपने संसदीय क्षेत्र के अस्पतालों का अफसरों से फीडबैक लिया। उन्होंने कहा कि वैश्विक महामरी कोरोना के इस दौरान हमें युद्धस्तर पर काम करना होगा। गौरतलब है कि पिछले कई दिनों से शहर में रहकर केंद्रीय मंत्री अस्पतालों में व्यवस्थाओं को देख रहे हैं और ऑक्सीजन समेत दूसरे चिकित्सा उपकरणों को उपलब्ध करा रहे हैं।

केंद्रीय मंत्री शेखावत ने कोरोना संक्रमण की स्थिति और ऑक्सीजन सिलेंडर की व्यवस्था को लेकर रिव्यू किया। जोधपुर जिला कलेक्टर इंद्रजीत सिंह और जैसलमेर जिला कलेक्टर ने ग्रामीण क्षेत्रों में चिकित्सलायों में उपलब्ध सुविधाओं, सिलेंडर और ऑक्सीजन की उपलब्धता के विषय में विस्तार से जानकारी दी।

ये भी पढ़े :- जिला प्रशासन का प्रयास लाया रंग

कुछ स्थानों पर चिकित्सकों की कमी होने के संबंध में शेखावत ने तत्काल चिकित्सक भेजने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियो से कहा कि वैश्विक महामरी कोरोना के इस दौरान हमें युद्धस्तर पर काम करना होगा। लोगों का जीवन बचाना हमारी प्राथमिकता होनी चाहिए। इसके लिए जो भी जैसी जरूरत होगी हम पूरा करेंगे। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में जोधपुर जिला कलेक्टर, जैसलमेर जिला कलेक्टर, एसडीएम, बीसीएमओ, सीएमएचओ समेत कई अधिकारी मौजूद थे।

Related posts:

देशभर में भाई दूज बुधवार को मनाया जाएगा

देशभर में भाई दूज बुधवार को मनाया जाएगा

November 10, 2026
बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

November 10, 2026
मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

November 10, 2026
पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

November 10, 2026
उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

November 10, 2026
राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

November 9, 2026
मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

November 9, 2026
भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

November 8, 2026
Doordrishti News Logo

रिफाइनरी से थिनर सप्लाई के नाम पर कारोबारी से 4.19 लाख की ऑनलाइन ठगी

November 8, 2026