Doordrishti News Logo
  • कोरोना गाइडलाइन के कारण नहीं हुए बड़े आयोजन
  • मंदिरों में पुजारियों ने की पूजा अर्चना

जोधपुर, सैन समाज के आराध्य देव संत शिरोमणि सैन महाराज का 721वां जन्मोत्सव शनिवार को श्रद्धापूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर कोरोना गाइड लाइन को ध्यान में रखते हुए बड़े आयोजन नहीं हुए। समाज के लोगों ने सिर्फ सेवा कार्य किए। सैन महाराज के मंदिरों में पुजारियों ने सीमित संख्या में ध्वजारोहण व पूजा अर्चना की।

सैन समाज के मदन सोलीवाल ने बताया कि सैन जयंती पर देशभर के प्रमुख सामाजिक संगठनों से चर्चा के बाद कोरोना को देखते हुए कोई भी सार्वजनिक आयोजन नहीं करने का प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किया गया था। इसके साथ ही अखिल भारतीय सैन भक्ति पीठ के पीठाधीश्वर व सैन समाज के धर्मगुरु सैनाचार्य अचलानंद गिरि ने भी इस बार सैन जयंती सेवा कार्यों के माध्यम से मनाए जाने का आह्वान किया था। इसलिए आज सैन महाराज का 721वां जन्मोत्सव कोरोना महामारी के चलते घरों में सादगी से मनाया गया।

इस अवसर पर सैन समाज की ओर से जरूरतमंद व असहाय लोगों को खाद्य सामग्री, गोवंश के लिए चारा तथा पक्षियों के लिए परिंडे, दाना पानी की व्यवस्था की गई। कई लोगों ने अस्पतालों में विभिन्न उपकरण, मास्क, सैनेटाइजर आदि सामग्री भेंट की। सैन मंदिर में केवल पुजारियों ने कोविड-19 गाइड लाइन की पालना करते हुए ध्वजारोहण, अभिषेक व आरती की। इस दौरान वहां सीमित संख्या में समाज के गणमान्य लोग उपस्थित हुए।

ये भी पढ़े :- ऑक्सीजन कॉन्सनट्रेटर मशीन की भेंट

Related posts:

भारत को जानो परीक्षा में 4235 विद्यार्थियों ने लिया भाग

September 3, 2026

पॉइंट्स की जांच में जरा सी भी चूक न हो एसएंडटी कर्मियों को सुरक्षा का पाठ

September 3, 2026

रक्तदान करेंगे,मतदान भी करेंगे थीम पर वृहद स्वैच्छिक रक्तदान शिविर लगाया

September 3, 2026

पर्युषण से पहले श्रावक सीख रहे प्रतिक्रमण की क्रिया विधि

September 3, 2026

नगर निगम जोधपुर में बुधवार को 41 ने लिया अभ्यर्थिता वापस

September 3, 2026

उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने किया प्रशिक्षण स्थल का जायजा

September 3, 2026

कार की टक्कर से नीचे गिरे बाइक सवार युवक को ट्रैक्टर ने कुचला

September 3, 2026

एक दर्जन से अधिक जिलों में 6 सितंबर तक न्यायिक कार्य से दूरी का ऐलान

September 3, 2026

पूर्ववर्ती गहलोत सरकार ने वार्ड बढ़ाकर लोकतंत्र का बनाया मजाक: शेखावत

September 3, 2026