Doordrishti News Logo

9 करोड़ ग्रामीण घरों में नल से जल

  • जल जीवन मिशन
  • कोरोना और लॉकडाउन के बावजूद ढाई साल में लगाए 5.77 करोड़ नए कनेक्शन
  • हर घर जल ग्रामीण भारत में तेजी से हकीकत बन रहा

नई दिल्ली, जल जीवन मिशन ने एक और उपलब्धि अर्जित की है। अब देश में 9 करोड़ ग्रामीण परिवारों को नल से जल मिलने लगा है। केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने बुधवार को ट्वीट कर यह जानकारी दी। शेखावत ने कहा कि हर घर जल ग्रामीण भारत में तेजी से हकीकत बनता जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘सबका साथ, सबका विकास’ के विजन से प्रेरित होकर जल जीवन मिशन देश के सुदूर इलाकों में रहने वाली ग्रामीण महिलाओं को सम्मानजनक जीवन प्रदान कर रहा है।

उन्होंने बताया कि ढाई साल से भी कम अवधि, कोरोना महामारी और लॉकडाउन की दिक्कतों के बावजूद जल जीवन मिशन ने 5.77 करोड़ से अधिक ग्रामीण घरों तक नल से जल उपलब्ध कराया है। 15 अगस्त 2019 को जब प्रधानमंत्री ने इस मिशन की घोषणा की थी, तब देश के 19.27 करोड़ ग्रामीण घरों में से केवल 3.23 करोड़ (17%) में नल कनेक्शन था। ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास’ की प्रधानमंत्री की परिकल्पना संबंधी सिद्धांत के तहत छोटी सी अवधि में 98 जिले, 1129 प्रखंड, 66067 ग्राम पंचायतें और 1,36,135 गांव ‘हर घर जल’ के दायरे में आ चुके हैं।

शेखावत ने बताया कि गोवा, हरियाणा, तेलंगाना, अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह, पुड्डुचेरी, दादर एवं नगर हवेली और दमन एवं दीव में हर ग्रामीण घर में नल से जलापूर्ति हो रही है। पंजाब (99%), हिमाचल प्रदेश (92.4%), गुजरात (92%) और बिहार (90%) जैसे कई अन्य राज्य भी वर्ष 2022 में ‘हर घर जल’ के मुहाने पर पहुंच गए हैं।

गांवों में बन रहे रोजगार के अवसर

केंद्रीय मंत्री के अनुसार केंद्रीय बजट 2022-23 में भी 3.8 करोड़ घरों तक नल से जल पहुंचाने के लिए 60,000 करोड़ का प्रावधान किया गया है। इसके अलावा, वर्ष 2021-22 में राज्यों को 26,940 करोड़ रुपए आवंटित किए गए, जो ग्रामीण स्थानीय निकायों/पंचायती राज संस्थानों को जल और स्वच्छता संबंधी अनुदान देने की 15वें वित्त आयोग की सिफारिशों से जुड़ा है। अगले पांच वर्षों यानी वर्ष 2025-26 तक के लिए 1,42,084 करोड़ रुपए के आश्वस्त वित्त पोषण का प्रावधान है। उन्होंने कहा कि देश के ग्रामीण इलाकों में होने वाले इस भारी निवेश से ग्रामीण अर्थव्यवस्था बढ़ रही है। गांवों में रोजगार के अवसर बन रहे हैं।

9.1 लाख महिलाओं को मिला प्रशिक्षण

उन्होंने बताया कि 16 माह की अल्पावधि में देश के 8.46 लाख स्कूलों (82%) और 8.67 लाख (78%) आंगनवाड़ी केंद्रों को पीने तथा मध्याह्न भोजन बनाने, हाथ धोने और शौचालयों में इस्तेमाल करने के लिए नल से जल की आपूर्ति की गई है। गांवों में पानी की गुणवत्ता की जांच के लिए 9.1 लाख से अधिक महिलाओं को प्रशिक्षित किया गया है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

मंडोर में बनेगा जिले का पहला सिंथेटिक वॉलीबॉल कोर्ट

April 15, 2026

बिखौती मेले में मातृशक्ति ने दिखाई प्रतिभा

April 15, 2026

अंबेडकर जयंती पर भाविप जोधपुर ने शुरू की अत्याधुनिक एक्स-रे सुविधा

April 15, 2026

टीटीई की ईमानदारी से महिला यात्री का खोया पर्स सुरक्षित मिला

April 14, 2026

विधानसभा के अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर आयेंगे

April 13, 2026

नारी शक्तिवंदन अभियान से महिलाओं को मिलेगा सशक्त नेतृत्व-एकता अग्रवाल

April 13, 2026

प्रधानमंत्री की प्रस्तावित यात्रा के संबंध में ली बैठक

April 12, 2026

अशोक गहलोत अपने गिरेबान में झाँके उन्हें हवाई बाते नहीं करनी चाहिए-गहलोत

April 11, 2026

01 मई से प्रारम्भ होगी जनगणना 2027 की स्वगणना प्रक्रिया

April 10, 2026