पीएम मोदी दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता: कंगना

फिल्म अभिनेत्री और सांसद कंगना रनौत ने की प्रधानमंत्री मोदी की तारीफ

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),पीएम मोदी दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता: कंगना। फिल्म अभिनेत्री और सांसद कंगना रनौत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इस पद पर 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर कहा कि उनके नेतृत्व में देश दुनिया की तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था बनने जा रहा है। वे दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता हैं।

अपनी आने वाली फिल्म भारत भाग्य विधाता के प्रीमियर के लिए गुरुवार को कंगना जोधपुर पहुंची। एयरपोर्ट पर मीडिया से संक्षिप्त बातचीत के दौरान कंगना ने कहा कि दुनिया जब युद्ध से ग्रस्त है,तब भी भारत की अर्थव्यवस्था बढ़ रही है। प्रधानमंत्री को दुनिया सबसे ज्यादा रेटिंग दे रही है। उन्होंने इसे उनके नेतृत्व की शुरुआत बताया और आने वाला दशक देखने की उम्मीद जताई। कंगना ने अपनी फिल्म भारत भाग्य विधाता के बारे में बताया कि इसके प्रेरणा स्रोत देश के वे हजारों भाई-बहन कर्मचारी हैं,जो दिन-रात देश को बनाने में जुटे रहते हैं।

उन्होंने बताया कि फिल्म का ग्रैंड प्रीमियर जोधपुर में रखा गया है। अभिनेता जॉन अब्राहम को फिल्म का टाइटल देने के लिए उन्होंने धन्यवाद दिया। एयरपोर्ट से कंगना सीधे सिनेमा हॉल के लिए रवाना हो गईं जहां प्रीमियर आयोजित किया गया।

उल्लेखनीय है कि पूर्व में कंगना रनौत 2024 लोकसभा चुनाव के दौरान केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत के समर्थन में जोधपुर आई थीं। उस समय उन्होंने सर तन से जुदा जैसे मुद्दों पर बात की थी। जोधपुर के अलावा उन्होंने बाड़मेर और पाली में भी चुनाव प्रचार किया था।

Related posts:

कोटद्वार में हाथियों का आतंक,रात भर दहशत में ग्रास्टनगंज के लोग

September 13, 2026

सरकारी अस्पताल में ब्रेन एन्यूरिज्म का WEB डिवाइस से सफल उपचार

September 13, 2026

पीपा क्षत्रिय समाज का छात्र एवं प्रतिभा सम्मान समारोह आज

September 13, 2026

जातरू सेवा कर लौट रहे पांच दोस्तों को कार ने मारी टक्कर,दो की मौत

September 13, 2026

अभ्यर्थियों को 29 सितंबर तक प्रस्तुत करना होगा निर्वाचन व्यय लेखा

September 13, 2026

आयुर्वेद चिकित्सालय में चोरी का प्रयास

September 13, 2026

रात्रि में पैदल जाने वाले जातरुओं को पहनाए रिफ्लेक्टिव एप्रिन

September 13, 2026

हिन्दू सेवा मण्डल जोधपुर ने बाबा रामदेव मेला सेवा शिविर का किया ध्वज पूजन

September 13, 2026

एमबीएम विश्वविद्यालय में स्पंदन-2026 का आगाज

September 13, 2026