Doordrishti News Logo

प्रख्यात गायक-संगीतकार बप्‍पी लहरी का निधन

  • 69 वर्ष के थे बप्पी दा
  • प्रधान मंत्री ने किया शोक व्यक्त

मुंबई, प्रख्यात गायक और संगीतकार बप्‍पी लहरी का निधन हो गया। बॉलीवुड के डिस्को किंग नाम से मशहूर बप्पी लहरी ने 69 वर्ष की उम्र में मुंबई के एक अस्पताल में अपनी अंत‍िम सांसे ली। तबियत खराब होने पर मंगल वार को उन्हें जुहू स्थित क्रिटिकेयर हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। पिछले वर्ष कोरोना संक्रमित होने पर उन्हें मुंबई के ब्रिचकेंडी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था।

बप्पी लहरी का मूल नाम अलोकेश लाहिड़ी था। उन्हें सोना पहनने का बहुत शौक था,वे सोना पहनने के अंदाज से भी जाने जाते थे। उनके निधन के बाद क्रिटिकेयर अस्पताल के डॉक्टर ने ऑफिसियल बयान जारी किया। बप्पी लहरी को आब्स्ट्रेक्टिब स्लिप एप्रिया से पीड़ित थे और उन्हें बार-बार सीने में संक्रमण हो रहा था। उन्हें क्रिटिकेयर अस्पताल में 29 दिन भर्ती रहने के बाद मंगलवार को ही डिस्चार्ज किया था। घर पर उनकी तबीयत फिरसे बिगड़ने पर क्रिटिकेयर अस्पताल ले जाया गया।

प्रख्यात गायक-संगीतकार बप्‍पी लहरी का निधन

बप्पी लहरी का जन्म कलकत्ता में 27 नवम्बर 1952 में हुआ था। बप्पी दा ने 48 साल फ़िल्म इंड्रस्टीज में काम किया, उन्होंने कई भाषाओं में लगभग 5 हजार से भी ज्यादा गीत कम्पोज किए थे।

प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी ने बप्पी लहरी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त कर उन्हें श्रद्धांजलि दी है। उन्होंने अपने संदेश में लिखा है कि बप्पी लहरी जी का संगीत सभी दौर के लिए था,वो हर भावना को ख़बसूरती से व्यक्त करता था।हर जनरेशन के लोग उनके काम से जुड़ाव महसूस करते थे। उनका खुशनुमा स्वभाव सभी को याद रहेगा। उनके परिवार और प्रसंसकों के प्रति संवेदना।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts: