12 जून से हर ग्राम पंचायत में लगेंगे ग्रामीण सेवा शिविर

मौके पर ही मिलेगा योजनाओं का लाभ

जयपुर/जोधपुर (दूरदृष्टीन्यूज),12 जून से हर ग्राम पंचायत में लगेंगे ग्रामीण सेवा शिविर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देश पर 12 जून से 15 जुलाई 2026 तक प्रदेश की हर ग्राम पंचायत में “ग्रामीण सेवा शिविर 2026” लगेंगे। राजस्व विभाग सहित 22 विभाग एक साथ आमजन की समस्याएं मौके पर निपटाएंगे। समय: सुबह 9:30 से शाम 6 बजे तक।

जोधपुर में नारी चौपाल में 33% आरक्षण पर चर्चा

सीएम के निर्देश
शिविर में आने वाले हर नागरिक का काम उसी दिन पूरा करने का प्रयास होगा। शाम 6 बजे तक लंबित कार्य की सूची बनाकर समयबद्ध निस्तारण होगा। अधिकारियों-कर्मचारियों की उपस्थिति अनिवार्य।

डिजिटल मॉनिटरिंग के लिए IT विभाग ने ऑनलाइन पोर्टल तैयार किया। दैनिक प्रगति रिपोर्ट शिविर प्रभारी अपडेट करेंगे। हर दस्तावेज पर “ग्रामीण सेवा शिविर- 2026” की मोहर लगेगी। सांसद,विधायक,जिला प्रमुख सहित जनप्रतिनिधि भी जुड़ेंगे।

एक ही जगह मिलेंगी ये सेवाएं

राजस्व
नामांतरण,खाता शुद्धिकरण,रास्ता विवाद, सीमाज्ञान,पट्टा वितरण।

पंचायती राज
जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र, भूखंड आवंटन,स्वच्छता कार्य।

चिकित्सा
मातृ-शिशु जांच,कैंसर- टीबी स्क्रीनिंग,आयुष्मान कार्ड।
पशुपालन
टीकाकरण,मंगला पशु बीमा।
ऊर्जा
बिजली शिकायत, ट्रांसफार्मर समस्या।
कृषि
फसल बीमा,योजनाओं की जानकारी।
सामाजिक न्याय
पेंशन सत्यापन,पालनहार, कन्यादान योजना।

महिला-बाल विकास

लाडो प्रोत्साहन,उड़ान योजना,मातृत्व वंदना।

खाद्य विभाग

ई-केवाईसी,आधार सीडिंग,एनएफएसए प्रकरण।

जलदाय
हैंडपंप मरम्मत,पाइप लाइन लीकेज,जल जांच।

शिक्षा
नामांकन,छात्रवृत्ति,स्कूल भूमि से अतिक्रमण हटाना।

आयुर्वेद
निःशुल्क जांच,दवा वितरण।

राज्य स्तर पर समन्वय प्रकोष्ठ गठित। सरकार की अपील-ग्राम पंचायत मुख्यालय पर लगे शिविर में पहुंचकर योजनाओं का लाभ लें।

Related posts:

कोटद्वार में हाथियों का आतंक,रात भर दहशत में ग्रास्टनगंज के लोग

September 13, 2026

सरकारी अस्पताल में ब्रेन एन्यूरिज्म का WEB डिवाइस से सफल उपचार

September 13, 2026

पीपा क्षत्रिय समाज का छात्र एवं प्रतिभा सम्मान समारोह आज

September 13, 2026

जातरू सेवा कर लौट रहे पांच दोस्तों को कार ने मारी टक्कर,दो की मौत

September 13, 2026

अभ्यर्थियों को 29 सितंबर तक प्रस्तुत करना होगा निर्वाचन व्यय लेखा

September 13, 2026

आयुर्वेद चिकित्सालय में चोरी का प्रयास

September 13, 2026

रात्रि में पैदल जाने वाले जातरुओं को पहनाए रिफ्लेक्टिव एप्रिन

September 13, 2026

हिन्दू सेवा मण्डल जोधपुर ने बाबा रामदेव मेला सेवा शिविर का किया ध्वज पूजन

September 13, 2026

एमबीएम विश्वविद्यालय में स्पंदन-2026 का आगाज

September 13, 2026