देश के दिग्गज निशानेबाज जसपाल राणा का निधन

नई दिल्ली(दूरदृष्टीन्यूज), देश के दिग्गज निशानेबाज जसपाल राणा का निधन। देश के प्रसिद्ध निशानेबाज और शूटिंग कोच जसपाल राणा का दिल्ली के मैक्स अस्पताल में निधन हो गया। उनके निधन के समाचार से पूरे देश व खासकर उत्तराखंड में शोक की लहर दौड़ गई है।पद्मश्री, अर्जुन व द्रोणाचार्य पुरस्कार से सम्मानित जसपाल राणा का 49 वर्ष के थे।

अवैध बजरी से भरा डंपर पकड़ा,केस दर्ज

प्राप्त जानकारी के अनुसार जर्मनी में हुए ISSF वर्ल्ड कप से भारतीय दल की वापसी के दौरान फ्लाइट में अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई थी। दिल्ली पहुंचने पर उन्हें मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया,कार्डियक ब्लॉकेज के कारण स्टेंट सर्जरी के बाद उनकी हालत स्थिर थी और ठीक हो रहे थे। अचानक तबीयत बिगड़ी और उनका निधन हो गया।

उत्तराखंड में टिहरी गढ़वाल के जौनपुर ब्लाक के चिलामू गाँव के जसपाल राणा ने भारतीय निशानेबाजी को विश्व में नई पहचान दिलाई। अपने बेहतरीन खेल प्रदर्शन से उन्होंने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का नाम रोशन किया। खिलाड़ी के साथ- साथ एक सफल कोच के रूप में उन्होंने कई निशानेबाज तैयार किए।

सबसे बड़ा योगदान डबल ओलंपिक मेडलिस्ट मनु भाकर के कोच थे। मनु ने पेरिस ओलंपिक 2024 में दो मेडल जीतकर देश का नाम रोशन किया। उन पर लोक गीत भी बने। उनके निधन से देश और प्रदेश को बड़ी क्षति हुई है।

जसपाल राणा भारतीय निशानेबाजी के सबसे सफल खिलाड़ियों में गिने जाते थे। उन्होंने एशियाई खेलों,राष्ट्रमंडल खेलों और एशियाई चैंपियनशिप सहित कई अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भारत के लिए पदक जीतकर देश का गौरव बढ़ाया।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित अनेक नेताओं और खेल हस्तियों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उनके निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए कहा कि जसपाल राणा ने अपने शानदार प्रदर्शन और मार्गदर्शन से भारतीय खेल जगत को नई दिशा दी। उनका समर्पण और अनुशासन आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करता रहेगा।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि जसपाल राणा का निधन भारतीय खेल जगत के लिए बड़ी क्षति है। उन्होंने निशानेबाजी में अपनी असाधारण उपलब्धियों से देश का मान बढ़ाया और एक मेंटर के रूप में अनेक युवा खिलाड़ियों का मार्गदर्शन किया।

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा कि देवभूमि उत्तराखंड के सपूत और भारतीय निशानेबाजी जगत के गौरव जसपाल राणा का आकस्मिक निधन अत्यंत पीड़ादायक है।

केंद्रीय मंत्री किरन रिजिजू, केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, बीसीसीआई उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला सहित अनेक नेताओं ने भी उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए भारतीय खेलों में उनके योगदान को अविस्मरणीय बताया।

Related posts: