बद्रीनाथ केदारनाथ पहुंचे मुकेश अंबानी दिया 10 करोड़ का दान
देश की खुशहाली के लिए की पूजा
चमोली(दूरदृष्टीन्यूज),बद्रीनाथ केदारनाथ पहुंचे मुकेश अंबानी दिया 10 करोड़ का दान। रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी सोमवार सुबह परिवार और करीबी सहयोगियों के साथ हेलीकॉप्टर से 9:15 बजे उत्तराखण्ड के बद्रीनाथ धाम पहुंचे। उन्होंने भगवान बद्रीविशाल के दर्शन कर विधिवत पूजा-अर्चना की और देश की सुख-समृद्धि की कामना की।
जिला कलक्टर ने किया पोस्टर विमोचन
मंदिर समिति के पदाधिकारियों ने उनका पारंपरिक स्वागत किया। दर्शन के बाद अंबानी ने बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति को 10 करोड़ रुपये का चेक सौंपा।समिति के सीईओ सोहन सिंह राणा ने बताया कि यह दान राशि धाम में तीर्थयात्रियों की सुविधाओं और समिति की व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने में सहायक होगी।
बद्रीनाथ दर्शन के बाद मुकेश अंबानी सपरिवार केदारनाथ धाम के लिए रवाना हुए। केदारनाथ में उन्होंने बाबा केदार के दर्शन कर देशवासियों के कल्याण की प्रार्थना की। गौरतलब है कि मुकेश अंबानी की बद्री-केदार में गहरी आस्था है। वे प्रत्येक वर्ष दोनों धामों के दर्शन करते हैं और मंदिर समिति को उदारता पूर्वक आर्थिक सहयोग देते हैं।
चारधाम यात्रा में इस साल अब तक केदारनाथ में 12.23 लाख,बद्रीनाथ में 10.92 लाख,गंगोत्री में 5.95 लाख और यमुनोत्री में 5.56 लाख श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं।
