फॉल्स नरेटिव गढ़ने का षड्यंत्र देश व विकास को बाधित करता है:शेखावत

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),फॉल्स नरेटिव गढ़ने का षड्यंत्र देश व विकास को बाधित करता है: शेखावत। जोधपुर के नए एयरपोर्ट टर्मिनल को लेकर सोशल मीडिया पर निगेटिव कैंपेन की तैयारी पर केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने कड़ी प्रतिक्रिया दी। बोले फॉल्स नरेटिव गढ़ने का षड्यंत्र देश और विकास के एजेंडे को बाधित करता है।

गुरुवार को जोधपुर एयरपोर्ट पर मीडिया से बोले डिजिटल मार्केटिंग कंपनी द्वारा इंफ्लूएंसर्स के जरिए दुष्प्रचार से सोशल मीडिया की क्रेडिबिलिटी तार-तार होती है। मेन स्ट्रीम मीडिया की जिम्मेदारी है कि इसका खंडन हो और जनता के संज्ञान में लाए। ऐसे लोग बेनकाब हों, षड्यंत्र दुनिया के सामने प्रदर्शित हो।

उन्होंने कहा कि 12 साल में पीएम मोदी के नेतृत्व में योजनाओं के ईमानदार क्रियान्वयन से परिवर्तन आया है। दुनिया भारत को आशा और विश्वास से देख रही है। आर्थिक,सैन्य और अन्य क्षेत्रों में भारत आत्मनिर्भर होकर विकसित हो रहा है। यह मोदी सरकार की स्पष्ट नीति का परिणाम है।

संत अडग़ड़ानंद महाराज का लिया आशीर्वाद
दिल्ली से अल्प प्रवास पर जोधपुर पहुंचे शेखावत ने ओसियां स्थित परमहंस आश्रम जाकर संत अडग़ड़ानंद महाराज के दर्शन किए।

Related posts:

कोटद्वार में हाथियों का आतंक,रात भर दहशत में ग्रास्टनगंज के लोग

September 13, 2026

सरकारी अस्पताल में ब्रेन एन्यूरिज्म का WEB डिवाइस से सफल उपचार

September 13, 2026

पीपा क्षत्रिय समाज का छात्र एवं प्रतिभा सम्मान समारोह आज

September 13, 2026

जातरू सेवा कर लौट रहे पांच दोस्तों को कार ने मारी टक्कर,दो की मौत

September 13, 2026

अभ्यर्थियों को 29 सितंबर तक प्रस्तुत करना होगा निर्वाचन व्यय लेखा

September 13, 2026

आयुर्वेद चिकित्सालय में चोरी का प्रयास

September 13, 2026

रात्रि में पैदल जाने वाले जातरुओं को पहनाए रिफ्लेक्टिव एप्रिन

September 13, 2026

हिन्दू सेवा मण्डल जोधपुर ने बाबा रामदेव मेला सेवा शिविर का किया ध्वज पूजन

September 13, 2026

एमबीएम विश्वविद्यालय में स्पंदन-2026 का आगाज

September 13, 2026