जोधपुर में 17वां अंतरराष्ट्रीय रंगमल्हार संपन्न

संदूक पर कलाकारों ने उकेरी बारिश और प्रकृति की आशा

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),जोधपुर में 17वां अंतरराष्ट्रीय रंगमल्हार संपन्न। मानसून में अच्छी बारिश की कामना के साथ 17वां अंतरराष्ट्रीय रंगमल्हार शनिवार को वीर दुर्गादास राठौर पार्क,मसूरिया पहाड़ी पर आयोजित किया गया।
इस वर्ष कार्यक्रम का माध्यम “संदूक” रखा गया, जिस पर 60 से अधिक कलाकारों ने चित्रकारी कर अपनी भावनाएं व्यक्त कीं।

दो साल से फरार वांछित तस्कर गिरफ्तार

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संभागीय आयुक्त केएल स्वामी थे। उन्होंने कहा कि “कला और प्रकृति को जोड़ने वाला यह आयोजन सराहनीय है और युवा पीढ़ी को संस्कृति से जोड़ता है।” कार्यक्रम में एडवोकेट अशोक पटेल, समाजसेवी अमित भंडारी, प्रो.आरएल माथुर,उषा वैष्णव,वृक्षमित्र प्रदीप शर्मा,डॉ.विक्रम सिंह गुंदोज सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

कार्यक्रम संयोजक चित्रकार प्रदीप्त किशोर दास ने बताया कि वरिष्ठ चित्रकार डॉ.विद्यासागर उपाध्याय की प्रेरणा से 2009 में शुरू हुआ रंगमल्हार अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मनाया जाता है। पिछले 16 वर्षों में एप्रन, केतली,छाता,साइकिल, कार जैसे विभिन्न माध्यमों पर कार्य हो चुका है।

आयोजन से पहले वीर दुर्गादास स्मृति स्थल पर अतिथियों द्वारा वृक्षारोपण किया गया। पूर्व संयोजक केशव वरनोती ने स्वागत भाषण दिया। सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।

कार्यशाला में डॉ.अखिलेश्वर माथुर, रंजना जांगिड़,अनुराधा अरोड़ा,विक्रम सिंगोदिया, गुंजन जांगिड़,प्रज्ञा बाफना सहित बड़ी संख्या में युवा कलाकारों ने भाग लिया। कार्यक्रम का संचालन रतन सिंह चाम्पावत ने किया। आयोजन ईस्टर्न फाउंडेशन ऑफ आर्ट एंड कल्चर एवं वीर दुर्गादास राठौर समिति के सहयोग से हुआ।

Related posts:

सड़क हादसे में घायल युवक की मौत

August 15, 2026

मां का आरोप युवती कर रही थी बेटे को ब्लैकमेल

August 15, 2026

हैण्डक्राफ्ट कारोबारी सहित दो से 3.58 लाख का फ्रॉड

August 15, 2026

एमबीएम इंजीनियरिंग कॉलेज में मनाया 76वां स्थापना दिवस

August 15, 2026

यात्री वाहनों में कैमरा स्पीड गवर्नर एवं वीएलटीडी लगाना अनिवार्य

August 15, 2026

रक्षाबंधन पर उत्तर पश्चिम रेलवे की व्यापक तैयारी, ट्रेनों में लगाए अतिरिक्त डिब्बे

August 15, 2026

स्वाधीनता दिवस पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले 77 व्यक्तियों का सम्मान

August 15, 2026

जोधपुर-दिल्ली कैंट वंदे भारत एक्सप्रेस 7 अक्टूबर को रद्द

August 15, 2026

जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में संसदीय कार्य मंत्री करेंगे ध्वजारोहण

August 15, 2026