टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग से हड़कंप बाल-बाल बचे अभिनेता

पुलिस ने 15 टीमें गठित

मुंबई(दूरदृष्टीन्यूज),टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग से हड़कंप बाल-बाल बचे अभिनेता। बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर जुहू इलाके में रविवार शाम गोलीबारी की घटना से हड़कंप मच गया। पुलिस के अनुसार अभिनेता सुरक्षित हैं और उन्हें कोई गोली नहीं लगी है। घटना में उनके ड्राइवर फिरदौस सहित दो लोग घायल हुए हैं,जिन्हें नानावटी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस के अनुसार घटना रविवार शाम करीब साढ़े सात बजे पुष्पा पार्क के पास हुई,जो जुहू पुलिस स्टेशन के नजदीक है। बताया जा रहा है कि तीन अज्ञात हमलावर दोपहिया वाहन पर आए और कार पर फायरिंग कर फरार हो गए। प्रारंभिक जानकारी में सात राउंड फायरिंग की बात सामने आ रही है। घटना के बाद टाइगर श्रॉफ खुद गाड़ी चलाकर घायलों को अस्पताल ले गए।

रेलवे ने एक दिन में बिना टिकट के 333 मामले पकड़े

फॉरेंसिक जांच शुरू,एक संदिग्ध हिरासत में
घटना की सूचना पर वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने इलाके को सील कर फॉरेंसिक टीमों को लगाया है। डीसीपी मोहित गर्ग ने बताया कि मामले की जांच के लिए करीब 15 टीमें गठित की गई हैं। सीसीटीवी फुटेज और टेक्निकल सर्विलांस की मदद से आरोपियों की तलाश की जा रही है। कुर्ला,बांद्रा,दादर और कल्याण रेलवे स्टेशनों सहित ट्रांजिट हब पर तलाशी चल रही है। पुलिस ने एक संदिग्ध को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है।

बिश्नोई गैंग के नाम से सोशल मीडिया पर दावा
सोशल मीडिया पर अनिल पंडित और हरमन संधू नाम के अकाउंट से इस घटना की जिम्मेदारी लेने का दावा किया गया है,जिसमें खुद को बिश्नोई गैंग से जुड़ा बताया गया है। पुलिस इस दावे की सत्यता की जांच कर रही है।

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और उप मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने मुंबई पुलिस कमिश्नर से बात कर जल्द कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने टाइगर श्रॉफ से भी बात की।एनसीपी-एसपी विधायक रोहित पवार, सांसद वर्षा गायकवाड़, जीशान सिद्दीकी,वारिस पठान सहित कई नेताओं ने घटना को चिंताजनक बताते हुए कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए।

परिवार ने कहा टाइगर सुरक्षित
जैकी श्रॉफ टीम ने पुष्टि की है कि टाइगर ठीक और सुरक्षित हैं। बहन कृष्णा श्रॉफ अस्पताल पहुंचीं। टाइगर श्रॉफ फुटबॉल मैच खेलकर लौट रहे थे,तभी मैदान के बाहर यह घटना हुई। फिलहाल मुंबई पुलिस मामले की सभी पहलुओं से जांच कर रही है।