Doordrishti News Logo

हमले में घायल युवक की मौत आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर प्रदर्शन

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),हमले में घायल युवक की मौत आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर प्रदर्शन। शहर के माता का थान थाना क्षेत्र में गत 15 अक्टूबर को हुए एक जानलेव हमले में गंभीर रूप से घायल संजय सोनी की आज अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई।

पीडि़त परिवार ने इसे सुनियोजित हत्या और लूट का मामला बताते हुए जोधपुर पुलिस कमिश्नर से एफआईआर में हत्या की धाराएं जोडऩे और आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की है। उन्होंने अपनी मांग को लेकर मोर्चरी के बाहर प्रदर्शन भी किया।

ग्राहक फार्मासिस्ट ने बैंक से नहीं मांगा कार्ड 98 हजार रुपए ट्रांजेक्शन का दावा

जानकारी के अनुसार गत 15 अक्टूबर की रात्रि करीब 11.30 बजे, 80 फुट रोड पर हेमन्त दाधीच,उसके भाई मोहित दाधीच और उनके 15-20 अन्य अज्ञात साथियों ने लाठियों,लोहे के पाइप और हॉकी स्टिक से संजय सोनी पर जानलेवा हमला किया था। इस दौरान बदमाशों ने 45 हजार रुपए नकद और दो मोबाइल फोन भी लूट लिए। हमले में आई गंभीर चोटों के कारण संजय सोनी ने महात्मा गांधी अस्पताल में दम तोड़ दिया है।