अवैध शराब के आठ प्रकरण दर्ज एक में महिला शराब छोड़कर भागी
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),अवैध शराब के आठ प्रकरण दर्ज एक में महिला शराब छोड़कर भागी। कमिश्ररेट पुलिस ने अवैध शराब का कारोबार करने वाले लोगों की धरपकड़ करते हुए आठ प्रकरण दर्ज किए। इसमें एक महिला आरोपी पुलिस को देखकर भाग गई। सात लोगों को अवैध शराब के साथ पकड़ा गया।
बनाड़ पुलिस ने बताया कि एएसआई रतनाराम गश्त पर थे। तब सांसी बस्ती एरिया में पहुंचे। वहां एक महिला पुलिस को देखकर शराब छोड क़र भाग गई। उसकी पहचान गंगा सांसी के रूप में की गई। मौके से 40 पव्वे बरामद हुए। इसी तरह उदयमंदिर पुलिस थाने के एएसआई मदनलाल ने टाउन हॉल के बाहर फुटपाथ पर प्रतापगढ़ जिले के सुरेश मीणा को गिरफ्तार कर देशी शराब बरामद की।
प्रतापनगर सदर पुलिस थाने के एएसआई जालम सिंह ने ढब्बू बस्ती में तनूजा को पकड़ा और 26 पव्वें जब्त किए।
वहीं विवेक विहार थाने के एएसआई शंकरलाल ने के-सेक्टर में केके कॉलोनी निवासी चैनसिंह को पकड़ा और देशी शराब बरामद की। जबकि लूणी थाने के हैड कांस्टेबल जितेंद्र सिंह ने सतलाना गांव में पतानाथ से 48 पव्वें बरामद किए।
बोरानाडा पुलिस थाने के हैडकांस्टेबल महेंद्र कुमार ने रिको एरिया में पचपदराा बालोतरा निवासी आरब खां से 72 पव्वें देशी शराब को जब्त किया। सूरसागर थाने के एएसआई श्रीराम ने कच्ची बस्ती रावटी में बिदामी से अवैध शराब और राजीव गांधी नगर पुलिस ने मालूंगा के भलाराम को पकड़ 29 पव्वे जब्त किए।
