Doordrishti News Logo

पिस्टल दिखाकर व्यापारी को लूटने वाला वांछित ईनामी अपराधी गिरफ्तार

जोधपुर, शहर की नागौरी गेट पुलिस ने गत वर्ष सितंबर माह में दामोदर कॉलोनी में व्यापारी से हुई 2.10 लाख की लूट के प्रकरण में वांछित चल रहे दो हजार की ईनामी अपराधी को गिरफ्तार कर लिया। घटना में तीन अभियुक्त पहले ही गिरफ्तार किए जा चुके हैं जिनसे रूपए भी बरामद कर लिए गए।

थानाधिकारी राजूराम ने बताया कि गत वर्ष 18 सितंबर को दामोदर कॉलोनी नागौरी गेट निवासी मनी्रष डागा पुत्र मुरलीधर डागा की तरफ से लूट का मामला दर्ज करवाया गया था। उसके अनुसार उसके घर में कार्यालय बना हुआ है। तब एक स्वीफ्ट कार में तीन चार लोग आए और उसके मुनीम एवं उसके साथ मारपीट कर 2.10 लाख रूपए लूट कर ले गए।

आरोयियों ने पिस्टल दिखाकर धमकाया था। थानाधिकारी ने बताया कि घटना में पहले तीन अभियुक्त सुनील सारण उर्फ भाणिया, फरसाराम सिंगड़ एवं मांगीलाल उर्फ एमके राजा को गिरफ्तार किया गया था। थानाधिाकारी राजूराम ने बताया कि घटना में लिप्त एक अन्य आरोपी ओसियां पल्ली फांटा निवासी सुनील पुत्र हड़मानाराम विश्रोई की गिरफ्तारी के लिए पुलिस उपायुक्त कार्यालय से दो हजार का ईनाम घोषित किया गया था। इसके बारे में जानकारी होने पर आज एएसआई मनोहरलाल, हैड कांस्टेबल सोहन सिंह,कांस्टेबल हरदयाल सिंह की टीम का गठन कर उसे बापर्दा गिरफ्तार किया गया।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

मुख्यमंत्री भजनलाल ने ली भाजपा की संगठनात्मक बैठक

September 7, 2026

रामदेवरा के लिए दिनभर ट्रेनें

September 7, 2026

गुर्जर गौड़ ब्राह्मण महासभा का राष्ट्रीय महाधिवेशन एवं युवाम-द्वितीय संपन्न

September 7, 2026

जालोरी गेट से घंटाघर तक निकला मुख्यमंत्री का रोड शो

September 7, 2026

अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद की 24वीं वार्षिक बैठक संपन्न

September 6, 2026

राज्य निर्वाचन आयोग ने नियुक्त किया पर्यवेक्षक

September 6, 2026

लूणी नदी से अवैध बजरी भरकर ले जा रहा डंपर को एमडीएम अस्पताल के पास पकड़ा

September 6, 2026

गलत दिशा में आए तीन बदमाशों ने बाइक सवार और उसके भाईयों पर किया जानलेवा हमला

September 6, 2026

सैकंड हैण्ड कार का फर्जीवाड़े से सौदा,पता लगा दस्तावेज फर्जी

September 6, 2026