Doordrishti News Logo

चातुर्मास प्रवेश की निमंत्रण पत्रिका का विमोचन

-गुलाब नगर में प्रथम बार होगा किसी जैन आचार्य का चातुर्मास

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),चातुर्मास प्रवेश की निमंत्रण पत्रिका का विमोचन। मारवाड़ जैन श्रीसंघ एवं चातुर्मास व्यवस्था समिति 2026 के तत्वावधान में आचार्य भगवंत विजय चिदानंद सुरीश्वर महाराज के आगामी 24 जुलाई को गुलाब नगर की धरा पर पावन चातुर्मास प्रवेश के शुभ अवसर की निमंत्रण पत्रिका का विमोचन किया गया। गुलाब नगर में प्रथम बार किसी जैन आचार्य का चातुर्मास होगा।

मारवाड़ श्रीसंघ अध्यक्ष गौतम सालेचा ने बताया कि आचार्य के चातुर्मास व्यवस्थाओं को लेकर एक विशेष मीटिंग आयोजित की जिसमें प्रवेश की तैयारियों को अंतिम रूप दिया।

सैमसंग सर्विस सेंटर में 41.35 लाख की धोखाधड़ी

मीडिया प्रभारी मुकेश नाहर ने बताया कि इस विशेष निमंत्रण पत्रिका विमोचन कार्यक्रम में उपाध्यक्ष महावीर कास्टिया,महामंत्री राजेंद्र सालेचा,चातुर्मास संयोजक उत्तम सालेचा, मांगीलाल बाफना, महावीर चोपड़ा,शेखर सालेचा,राकेश मेहता, टीकम बागरेचा,भैरुमल बाफना,डॉ.महिपाल जैन,राकेश भंडारी,शीतल भंसाली,हार्दिक सालेचा, संजय भंडारी,अशोक जैन,विक्रम पोखरना, सपना बाफना,मोनिका चोरडिय़ा व पदाधिकारियों,वरिष्ठ समाजसेवियों एवं युवाओं की उपस्थिति रही।

प्रभु भक्ति,नवकार महामंत्र के जाप और जयकारों की गूंज के बीच संघ के पदाधिकारियों ने निमंत्रण पत्रिका का अनावरण किया।‘

Related posts:

राज्यपाल ने दिलाई संजय कुमार अग्रवाल को राजस्थान हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ

September 7, 2026

पिलानी के डॉ.राघव पाठक को जर्मनी का प्रतिष्ठित युवा वैज्ञानिक अवार्ड

September 7, 2026

मुख्यमंत्री भजनलाल ने ली भाजपा की संगठनात्मक बैठक

September 7, 2026

रामदेवरा के लिए दिनभर ट्रेनें

September 7, 2026

गुर्जर गौड़ ब्राह्मण महासभा का राष्ट्रीय महाधिवेशन एवं युवाम-द्वितीय संपन्न

September 7, 2026

जालोरी गेट से घंटाघर तक निकला मुख्यमंत्री का रोड शो

September 7, 2026

अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद की 24वीं वार्षिक बैठक संपन्न

September 6, 2026

राज्य निर्वाचन आयोग ने नियुक्त किया पर्यवेक्षक

September 6, 2026

लूणी नदी से अवैध बजरी भरकर ले जा रहा डंपर को एमडीएम अस्पताल के पास पकड़ा

September 6, 2026