उत्तराखंड:उत्तरकाशी में तीर्थयात्रियों की बस गहरी खाई में गिरी,26 की मौत

उत्तराखंड:उत्तरकाशी में तीर्थयात्रियों की बस गहरी खाई में गिरी,26 की मौत

उत्तराखंड:उत्तरकाशी में तीर्थयात्रियों की बस गहरी खाई में गिरी,26 की मौत

  • 4 घायल, हालत नाज़ुक
  • प्रधानमंत्री राहत कोष से मृतकों के परिजन को 2-2 लाख व घायलों को 50 हजार की सहायता
  • तीर्थ यात्री मध्यप्रदेश के पन्ना जिले के थे
  • यमुनोत्री के दर्शन कर लौट रहे थे
  • मुख्यमंत्री ने दिए दुर्घटना की जांच के आदेश

उत्तराखंड, उत्तरकाशी में मध्य प्रदेश के तीर्थ यात्रियों की एक बस के 200 मीटर गहरी खाई में गिरने से 26 लोगों की मौत हो गई। दुर्घटना में 4 यात्री घायल हुए हैं, घायलों को देहरादून के मैक्स अस्पताल में भर्ती किया गया है। दुर्घटना इतनी भयानक थी कि बस के परखच्चे उड़ गए। दुर्घटना स्थल पर चारो ओर शव बिखरे हुए थे,चीख पुकार से जंगल मे कोहराम मचा हुआ था। दुर्घटना में बस के चालक व परिचालक की भी मौत हो गई।

उत्तराखंड:उत्तरकाशी में तीर्थयात्रियों की बस गहरी खाई में गिरी,26 की मौत

सूत्रों के अनुसार मध्य प्रदेश के पन्ना जिले के तीर्थ यात्रियों की एक बस करीब 200 मीटर गहरी खाई में गिर गई, जिसमें 26 की मौत हो गई। ये यात्री यमुनोत्री से दर्शन कर लौट रहे थे।

दुर्घटना की सूचना पर एनडीआरएफ, एसडीआरएफ की टीम राहत कार्य में जुटी थी। तीन एंबुलेंस दुर्घटना स्थल पर जुटी हुई थी। चार गंभीर रुप से घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सभी यात्री मध्यप्रदेश के बताए जा रहे हैं। सभी यात्री यमुनोत्री से दर्शन कर लौट रहे थे।

एसपी अर्पण यधुवंशी ने बताया कि उत्तरकाशी के डामटा से लगभग 2 किलोमीटिर नौगांव की ओर यह दुर्घटना हुई। बस में सवार यात्री जिला पन्ना मध्य प्रदेश के रहने वाले हैं।

उत्तराखंड:उत्तरकाशी में तीर्थयात्रियों की बस गहरी खाई में गिरी,26 की मौत

खबर लिखे जाने तक उत्तरकाशी के यमुनोत्री में बस के गहरी खाई में गिरने के मामले में सर्च रेस्क्यू में अब तक 26 शव निकाले जा चुके थे। 4 यात्रियों को देहरादून के मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बस दुर्घटना की सूचना मिलते ही उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी तुरन्त आपदा कंट्रोल रूम पहुंचे और निरीक्षण कर बस दुर्घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया। उन्होंने अधिकारियों को राहत एवं बचाव कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए।

उन्होंने संबंधित अधिकारियों को इस दुर्घटना के जांच के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा ईश्वर दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान एवं परिजनों को यह कष्ट सहन करने की शक्ति प्रदान करें। मैं सभी घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थना करता हूं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तरकाशी में हुई बस दुर्घटना में हुई मौतों पर गहरा शोक व्यक्त किया है।उन्होंने प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से इस दुर्घटना के प्रत्येक मृतक के परिजन को दो-दो लाख तथा घायलों को 50-50 हजार रुपये की राशि देने की घोषणा की है।

पीएमओ की ओर से जारी ट्वीट में मोदी ने कहा उत्तराखंड में हुआ बस हादसा अत्यंत पीड़ादायक है। इसमें जिन लोगों ने अपने प्रियजनों को खो दिया उनके प्रति मैं शोक- संवेदना व्यक्त करता हूं। राज्य सरकार की देखरेख में स्थानीय प्रशासन मौके पर हरसंभव सहायता में जुटा है।

घायलों की सूची

1-उदय सिंह पुत्र श्याम सिंह निवासी चखला थाना सिमरिया पन्ना मध्यप्रदेश उम्र 63 वर्ष

2- हीरा सिंह पुत्र धर्मसिंह निवासी सहज निगाल्टी थाना गंगोलीहाट पिथौरागढ़ उम्र 45 वर्ष(चालक)

3- हकिराजा पुत्र उदय सिंह निवासी चखला थाना सिमरिया पन्ना मध्यप्रदेश उम्र 60 वर्ष

4- राजकुमार पुत्र नामालूम उम्र 58 वर्ष।

मृतकों की सूची

1- अनिल कुंवर पत्नी जागेश्वर प्रसाद निवासी सिमरिया जिला पन्ना मध्यप्रदेश उम्र 50 वर्ष

2- मेनका कटेहा पत्नी लूले निवासी मोहन्द्रा जिला पन्ना मध्यप्रदेश उम्र 56 वर्ष

3- हरिबाई पत्नी हरिनारायण निवासी सांठा थाना सिमरिया पन्ना मध्यप्रदेश उम्र 55 वर्ष

4- उमा देवी पत्नी दिनेश कुमार निवासी सांठा थाना सिमरिया पन्ना मध्यप्रदेश उम्र 59 वर्ष

5- अवधेश पाण्डे निवासी पवई थाना पवई जिला पन्ना मध्यप्रदेश उम्र 62 वर्ष

6- राजकुमार निवासी पवई थाना पवई जिला पन्ना मध्यप्रदेश उम्र 85 वर्ष

7- रूप नारायण निवासी पवई थाना पवई जिला पन्ना मध्यप्रदेश उम्र 62 वर्ष

8- गीताबाई पत्नी राजीराम निवासी पवई थाना पवई जिला पन्ना मध्यप्रदेश उम्र 64 वर्ष

9- राजकुमार पुत्र मस्तराम निवासी ककरेटा थाना गनोट पन्ना मध्यप्रदेश उम्र 39 वर्ष

10- शीला बाई पत्नी राम भरोसे निवासी पंडवन थाना अमानगंज पन्ना मध्यप्रदेश उम्र 60 वर्ष

11- जनक कुंवर पुत्र मानसिंह निवासी विजिवर थाना छत्रपुर पन्ना मध्यप्रदेश उम्र 50 वर्ष

12- जागेश्वर निवासी समरिया पन्ना मध्यप्रदेश उम्र 60 वर्ष

13- बांके बिहारी निवासी मोहन्द्रा थाना मोहन्द्रा पन्ना मध्यप्रदेश उम्र 70 वर्ष

14- रामसजी पत्नी बांके बिहारी निवासी मोहन्द्रा थाना मोहन्द्रा पन्ना मध्यप्रदेश उम्र 54 वर्ष

15- सोमतरानी पत्नी गजराज सिंह निवासी कोनी थाना सिमरिया पन्ना मध्य प्रदेश उम्र 60 वर्ष

16- सरन सिंह पुत्र चन्दन सिंह निवासी कोनी थाना सिमरिया पन्ना मध्य प्रदेश उम्र 50 वर्ष

17- बद्री शर्मा निवासी कुंवरपुर थाना मोहन्द्रा पन्ना मध्य प्रदेश उम्र 64 वर्ष

18- चन्द्रवली पत्नी बद्री प्रसाद निवासी कुंवरपुर थाना मोहन्द्रा पन्ना मध्य प्रदेश उम्र 50 वर्ष

19- सरोज बाई पत्नी मेनका निवासी मोहन्द्रा पन्ना मध्य प्रदेश उम्र 50 वर्ष

20- करन सिंह निवासी चखला थाना सिमरिया पन्ना मध्य प्रदेश उम्र 60 वर्ष

21- हरिनारायण दुबे निवासी साठा थाना सिमरिया पन्ना मध्य प्रदेश उम्र 61 वर्ष

22- शकुन्तला पत्नी अवधेश निवासी पवई थाना पवई पन्ना मध्य प्रदेश उम्र 58 वर्ष

23- राम भरोसे निवासी पन्डोन थाना सुनवानी पन्ना मध्य प्रदेश उम्र 60 वर्ष

24- दिनेश कुमार निवासी साठा थाना सिमरिया पन्ना मध्य प्रदेश उम्र 60 वर्ष

25- राजाराम पुत्र बुद्धि सिंह निवासी साठा थाना सिमरिया पन्ना मध्य प्रदेश उम्र 65 वर्ष

26- विक्रम बोरा पुत्र केशर सिंह बोरा निवासी पपगढ़ पो० नैनी जिला अल्मोडा उम्र 29 वर्ष (परिचालक)

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Similar Posts