ट्रक-बोलेरो की भिड़त में 8 लोगों की मौत
- भीषण सड़क हादसा
- गुड़ामालानी-रामजी का गोल सड़क मार्ग की घटना
- बारात में शामिल होने जा रहा था परिवार
बाड़मेर,राजस्थान के बाड़मेर जिले के गुड़ामालानी मेगा हाईवे पर सोमवार देर रात भीषण सड़क हादसा हो गया। इस दुर्घटना में बारात में शामिल होने जा रहे एक ही परिवार के 2 बच्चों सहित 8 लोगों की मौत हो गई, दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।दुर्घटना के बाद बारात की खुशियां मातम में बदल गई। दुर्घटना ट्रक- एसयूवी कार के बीच हुआ। यह परिवार शादी में शामिल होने के लिए जालौर से बाड़मेर जा रहा था।

घटना के बाद राष्ट्रीय राज्य मार्ग पर गाड़ियों का लंबा जाम लग गया। गुड़ामालानी पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जाम खुलवाया। घटना के बाद ट्रक ड्राइवर मौके से फरार हो गया, जिसकी पुलिस तलाश कर रही है।
दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

दो जगहों से हुई बाइक चोरी

काजरी रोड पर खुले आम पी रहा था स्मैक केस दर्ज

चोर घर की अलमारी से सोने चांदी के आभूषण के साथ नगदी ले गए

सेवा कार्यों के साथ मनाया महापौर प्रसन्नचंद मेहता का जन्मदिन

मोबाइल हैक कर 1.10 लाख निकाले दो बैंक खातों से रकम साफ

बाइक की टक्कर से आरटीओ एजेंट की मौत

स्कूटी सवार स्लीप होकर गिरा अस्पताल में मौत

मरू निनाद प्रांत घोष शिविर में लगाई पारंपरिक वाद्य यंत्रों की प्रदर्शनी

