एमजीएच रोड पर सड़क हादसे में साढ़े पांच माह के मासूम की मौत,तीन घायल
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),एमजीएच रोड पर सड़क हादसे में साढ़े पांच माह के मासूम की मौत,तीन घायल। शहर के महात्मा गांधी अस्पताल रोड पर शनिवार की देर रात एक निजी बस चालक की लारवाही से मासूम की जान चली गई। हादसे में दो महिलाओं सहित तीन लोग घायल हो गए। जिनका एमजीएच में उपचार जारी है।
सरदारपुरा थाने के एएसआई भंवरलाल ने बताया कि नई बस्ती खांडाफलसा निवासी मो. अकबर पुत्र मो.शरीफ ने रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि शनिवार की रात को निजी बस के चालक ने लापरवाही से गाड़ी चलाकर स्कूटी को टक्कर मार दी थी।
इस दुर्घटना में उसका भांजा साढ़े पांच माह का मोहम्मद अर्तगल अली हाजी की मौत हो गई। जबकि स्कूटी सवार अजहररूदीन,सबीना और आबेदा बानो घायल हो गए। एएसआई भंवरलाल ने बताया कि सबीना और आबेदा बानो का एमजीएच में उपचार जारी है।
