कोटद्वार में हाथियों का आतंक,रात भर दहशत में ग्रास्टनगंज के लोग
कोटद्वार(दूरदृष्टीन्यूज),कोटद्वार में हाथियों का आतंक,रात भर दहशत में ग्रास्टनगंज के लोग। नगर निगम के वार्ड नंबर-1 ग्रास्टनगंज में पिछले कई दिनों से हाथियों के आतंक से लोग दहशत में हैं। शाम ढलते ही हाथियों के बस्ती में पहुंचने से लोग रात में ठीक से सो भी नहीं पा रहे हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार रात के समय हाथी घरों के आसपास पहुंच रहे हैं और कई बार घरों में घुसने का प्रयास भी कर चुके हैं।
सरकारी अस्पताल में ब्रेन एन्यूरिज्म का WEB डिवाइस से सफल उपचार
लोगों ने हाथियों को जंगल की ओर भगाने का प्रयास भी किया लेकिन कुछ समय बाद ये हाथी फिर से बस्ती में लौट आते हैं। बीती रात हाथियों ने क्षेत्र में बिजली के पोल तोड़ दिया,जिससे लोगों की चिंता और बढ़ गई। लगातार आवाजाही से लोग अपने परिवार और संपत्ति की सुरक्षा को लेकर भयभीत हैं।
स्थानीय निवासियों का कहना है कि वन क्षेत्र से सटी बस्ती होने के कारण वे पहले से ही सतर्क रहते हैं,लेकिन पिछले कुछ दिनों में हाथियों की बढ़ती आवाजाही ने परेशानी बढ़ा दी है। लोगों ने वन विभाग से मामले को गंभीरता से लेते हुए हाथियों की नियमित निगरानी बढ़ाने और उन्हें बस्ती में आने से रोकने के लिए प्रभावी कार्रवाई की मांग की है। लोगों का कहना है कि वे लगातार भय के माहौल में रहने को मजबूर हैं और किसी बड़ी अनहोनी से पहले समस्या का समाधान जरूरी है।
–राजेश प्रकाश थपलियाल
