नीम का पेड़ गिरा तीन गाडिय़ां दबी
तार टूटने से बिजली सप्लाई भी हुई बंद
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),नीम का पेड़ गिरा तीन गाडिय़ां दबी। शहर में रविवार को एक कॉलोनी के गेट के बाहर लगा नीम का पेड़ अचानक तेज आवाज के साथ गिर गया,जिससे आसपास मौजूद लोग डर गए। पेड़ के नीचे खड़ी तीन गाडिय़ां दब गई। गनीमत रही कि इस दौरान गाडिय़ों में कोई मौजूद नहीं था,अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था।
घटना शहर के रातानाडा स्थित महावीर नगर कॉलोनी के गेट के पास दोपहर 2.30 बजे की है। पेड़ गिरने के बाद पूरे एरिया की बिजली सप्लाई भी बंद हो गई। लोगों ने कहा कि अचानक तेज आवाज आने से मौके पर हडक़ंप मच गया। दरअसल,जहां ये हादसा हुआ,वहां कुछ दुकानें भी हैं।
सोलर प्लांट से 40 लाख रुपए कीमत के 6 इनवर्टर चोरी
दुकानदारों का कहना है कि अचानक से तेज आवाज आई। बाहर आकर देखा तो पेड़ नीचे गिर गया था और तीन गाडिय़ां दब चुकी थी। इसके बाद आसपास के लोग भी इकट्ठा हो गए। उन्होंने बताया कि ये पेड़ काफी पुराना है। दीमक लगने की वजह से अंदर से ये खोखला हो गया था, जिसके बाद ये अचानक से गिर गया।
इधर,पेड़ गिरने के बाद बिजली के तार भी टूट कर गिर गए। इसके बाद पूरे एरिया की लाइट भी प्रभावित हुई। इस दौरान स्थानीय लोगों ने डिस्कॉम को इसकी सूचना दी। इस पर एफआरटी टीम मौके पर पहुंची और बिजली लाइनों को सही करने का काम शुरू किया।
