यूपीआरएमएस का रक्तदान शिविर आज

डीआरएम त्रिपाठी करेंगे शिविर का उद्घाटन

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),यूपीआरएमएस का रक्तदान शिविर आज। उत्तर पश्चिम रेलवे मजदूर संघ मंडल व वर्कशॉप शाखा की ओर बुधवार को थैलीसीमिया पीड़ित व जरूरतमंद रेलकर्मियों को समय पर रक्त उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से रक्तदान शिविर का आयोजन यूपीआरएमएस वर्कशॉप शाखा कार्यालय में किया जाएगा।

यूपीआरएमएस के कार्यकारी महामंत्री अजय शर्मा ने बताया कि रोटरी ब्लड बैंक के सहयोग से आयोजित रक्तदान शिविर का उद्घाटन डीआरएम अनुराग त्रिपाठी व सीडब्ल्यूएम रवि मीना करेंगे। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि यूपीआरएमएस के महामंत्री विनोद मेहता विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।

काजरी में जैविक एवं प्राकृतिक कृषि पर 21 दिवसीय प्रशिक्षण का शुभारंभ

शर्मा ने बताया कि रक्तदान शिविर को लेकर रेलकर्मियों में उत्साह है और जोधपुर मंडल रोड साइड स्टेशनों पर कार्यरत रेलकर्मी अपनी सहभागिता देंगे। यूपीआरएमएस के मंडल सचिव ललित गर्ग ने बताया कि रक्तदान शिविर के लिए दो सौ से अधिक रेलकर्मियों ने अपना आन लाइन रजिस्ट्रेशन करवा लिया है। यूपीआरएमएस वर्कशॉप शाखा के सचिव सुमित कल्ला व वर्कशॉप अध्यक्ष दिनेश कुमार ने बताया कि रक्तदान शिविर को लेकर सभी प्रकार की तैयारियां पूरी कर ली हैं।

यूपीआरएमएस पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को शिविर के सफल संचालन के लिए जिम्मेदारियां दी गई जिससे रक्तदाता को किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो। यूपीआरएमएस के राजेश शर्मा, गौरव गोदारा,सुल्तान मीना,केके मीना,खेमचंद मीना,भागीरथ विश्नोई सहित पदाधिकारी रक्तदान शिविर की तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटे हैं।

Related posts:

वृद्धा गाय को लेकर खेत पर गई वापिस लौटने तक चोर नगदी आभूषण ले गए

September 6, 2026

शिक्षक दिवस पर शिक्षकों का किया सम्मान

September 6, 2026

ट्रांसफर्मर से तेल चोरी करते समय लगा था करंट

September 6, 2026

डीआरएम ने डेगाना व रेन स्टेशन के पुनर्विकास कार्यों का किया निरीक्षण

September 6, 2026

राजस्थान नर्सेज एसोसिएशन ने सीएस को सौंपा ज्ञापन

September 6, 2026

सैटेलाइट अस्पतालों में जल्द शुरू होंगे सिजेरिशन सेक्शन: सीएस

September 6, 2026

व्यापार में परेशानी दूर करने का बोला: कलश में हीरे बताकर 8 लाख ठगे

September 6, 2026

मादक मामलों में फरार इनामी अपराधियों पर जोधपुर ग्रामीण पुलिस का शिकंजा

September 6, 2026

शिक्षक दिवस पर लायंस क्लब जोधपुर सेंट्रल ने किया शिक्षकों का सम्मान

September 5, 2026