चुनावी सभा में बेहोश हुए केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी
मुंबई,चुनावी सभा में बेहोश हुए केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी। महाराष्ट्र के यवतमाल में एनडीए के उम्मीदवार राजश्री पाटिल के पक्ष में चुनाव प्रचार करने पहुंचे नितिन गडकरी बेहोश हो गए।
प्राप्त जानकारी और मीडिया रिपोर्टों के अनुसार केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी महाराष्ट्र के यवतमाल में राजश्री पाटिल के चुनाव प्रचार में आयोजित एक सभा में उनकी तबियत खराब हो गई। वे मंच पर भाषण दे रहे थे अचानक बेहोश हो गए। बतायबग्य कि शुगर लेवल गिरने से उनकी तबीयत खराब हुई। भाषण के दौरान गडकरी को चक्कर आया मंच पर गिर गए। अचानक हुए इस घटना से मंच पर अफरातफरी मच गई। मंच पर मौजूद लोगों ने उन्हें सम्भाला। नितिन गडकरी के नागपुर कार्यालय के अनुसार केंद्रीय मंत्री अब पूरी तरह से ठीक हैं।
यह भी पढ़ें – संजीवनी पीड़ित संघ ने निकाला कैंडल मार्च
बताया जा रहा है प्रचार के दौरान ही उनकी तबीतय खराब हो गई। वो भाषण दे रहे थे तभी उन्हें चक्कर आ गया और वो मंच पर गिर पड़े। उनका सुगरलेवल कम हो जाने से चक्कर आ गया। मंच पर मौजूद लोग और उनके सुरक्षाकर्मी द्वारा नितिन गडकरी को उठा कर कुछ मिनट मंच के पीछे ले जाया गया। कुछ मिनट के विश्राम के बाद वे सामान्य हुए और गडकरी ने सभा को फिर संबोधित करना शुरू किया।
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी विदर्भ में एनडीए प्रत्याशियों के लिए आज तीन अलग-अलग सभाओं को संबोधित कर रहे थे। पुसद की यह सभा बुधवार को उनकी दूसरी सभा थी। शिवाजी ग्राउंड में महायुति की उम्मीदवार राजश्री पाटिल के पक्ष में सभा का आयोजन किया गया था। तेज गर्मी की वजह से इस समय विदर्भ में तापमान 40 से 43 डिग्री के बीच चल रहा है। नितिन गडकरी के कार्यालय के अनुसार केंद्रीय मंत्री अब पूरी तरह से ठीक हैं।खबर आने के कुछ देर बाद ही नितिन गडकरी ने सोशल मीडिया साइट ‘एक्स’ पर पोस्ट कर बताया कि गर्मी के चलते उन्हें असहज महसूस हुआ था,लेकिन अब वह पूरी तरह से स्वस्थ महसूस कर रहे हैं।
दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

देशभर में भाई दूज बुधवार को मनाया जाएगा

बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

