संजीवनी पीड़ित संघ ने निकाला कैंडल मार्च
जोधपुर,संजीवनी पीड़ित संघ ने निकाला कैंडल मार्च। शहर में संजीवनी पीड़ित संघ ने मंगलवार शाम को कैंडल मार्च निकाल कर जल शक्ति मंत्री को भगवान से सद्बुद्धि के लिए प्रार्थना की गई। इस कैंडिल मार्च में लगभग 150 पीड़ित लोग शामिल हुए जिनमें महिलाएं भी शामिल थीं।
यह भी पढ़ें – चोर 15 तोला सोना और दो किलो चांदी चुरा ले गए
संजीवनी पीड़ित संघ के अध्यक्ष शांति स्वरूप वर्मा की अगुवाई में निकाला गया यह केंडल मार्च नई सड़क से शुरू हुआ,जो सोजती गेट होते हुए जालोरी गेट पहुंच कर सम्पन्न हुआ। शांतिपूर्ण तरीके से निकाले गए इस कैंडिल मार्च में संजीवनी पीड़ित हाथों में विभिन स्लोगन लिखी तख्तियां लिए और जलती मोमबत्ती लिए चल रहे थे। संघ के उपाध्यक्ष सुनील परिहार ने बताया कि जालोरी गेट चौराहे प़र समापन स्थल पर मोमबत्ती लगाकर पीड़ित लोगों ने वर्तमान सांसद को भगवान से सद्दबुद्धि देने प्रार्थना की। इस केंडल मार्च में आदर्श को-ओपरेटिव सोसायटी के पीड़ित भी शामिल हुए।
दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

रिफाइनरी से थिनर सप्लाई के नाम पर कारोबारी से 4.19 लाख की ऑनलाइन ठगी

दीवान से एक किलो चांदी के बर्तन चोरी

ई चालान का लिंक भेजकर खाते से उड़ाए 4.73 लाख रु

शटर तोड़कर 7.35 लाख की नगदी चोरी

भारत स्काउट गाइड फ्लैग स्टिकर का विमोचन

