जोधपुर जिले में कुल 27 लाख 74 हजार 264 मतदाता पंजीकृत

जोधपुर,जोधपुर जिले में कुल 27 लाख 74 हजार 264 मतदाता पंजीकृत। जोधपुर जिले में लोकसभा चुनाव-2024 के तहत 10 विधान सभा क्षेत्रों में कुल 27 लाख 74 हजार 264 मतदाता पंजीकृत हैं। इनमें पुरुष मतदाता 14 लाख 48 हजार 315, महिला मतदाता 13 लाख 25 हजार 898 तथा थर्ड जेंडर मतदाता 51 हैं।

यह भी पढ़ें – कांग्रेस के लोग सैनिकों के शौर्य पर अंगुली उठाते हैं-कंगना

22 हजार 323 दिव्यांग मतदाता पंजीकृत
जोधपुर जिले में लोकसभा चुनाव- 2024 के तहत 10 विधानसभा क्षेत्रों में कुल 22 हजार 323 दिव्यांग मतदाता पंजीकृत है जिसमें 15 हजार 868 पुरुष एवं 6 हजार 455 महिला दिव्यांग मतदाता है।

जोधपुर जिले में 2 हजार 664 मतदान केन्द्र
जोधपुर जिले में लोकसभा चुनाव- 2024 के तहत 10 विधानसभा क्षेत्रों में कुल 2 हजार 664 मतदान केन्द्र बनाए गए हैं। जिसमें 2 हजार 566 मतदान केन्द्र तथा 98 सहायक मतदान केन्द्र होंगे।

22 हजार 422 मतदाताओं की हुई बढ़ोतरी
जोधपुर जिले में लोकसभा चुनाव- 2024 के तहत 10 विधानसभा क्षेत्रों में 8 फरवरी से 4 अप्रैल 2024 तक मतदाता सूचियों के प्रथम रिवीजन से दूसरे रिवीजन में कुल 22 हजार 422 मतदाताओं की बढ़ोतरी हुई। जिसमें 8 फरवरी 2024 को 27 लाख 51 हजार 842 मतदाता थे,जो बढ़कर 4 अप्रैल 2024 को 27 लाख 74 हजार 264 हो गए।

यह भी पढ़ें – एमजीएच में किया पेंक्रियाज के कैंसर का जटिल ऑपरेशन

विधानसभावार आयु वर्ग के अनुसार मतदाताओं की संख्या
जोधपुर जिले में लोकसभा चुनाव- 2024 के तहत 10 विधानसभा क्षेत्रों में 18-19 वर्ष आयु वर्ग के 77 हजार 577 मतदाता,20-29 वर्ष आयु वर्ग के 6 लाख 57 हजार 444 मतदाता, 30-39 वर्ष आयु वर्ग के 6 लाख 22 हजार 665 मतदाता, 40-49 वर्ष आयु वर्ग के 5 लाख 75 हजार 319 मतदाता, 50-59 वर्ष आयु वर्ग के 4 लाख 9 हजार 613 मतदाता, 60-69 वर्ष आयु वर्ग के 2 लाख 56 हजार 434 मतदाता,70-79 वर्ष आयु वर्ग के 1लाख 26 हजार 30 मतदाता,80 वर्ष से अधिक उम्र के 49 हजार 182 मतदाता सहित कुल 27 लाख 74 हजार 264 मतदाता पंजीकृत हैं।

जोधपुर जिले में महिला,युवा एवं  दिव्यांग प्रबंधित मतदान केन्द्र गठित:- जिले में लोकसभा चुनाव-2024 के तहत 10 विधानसभा क्षेत्रों में महिला, युवा एवं दिव्यांग प्रबंधित मतदान केंद्रों का गठन किया गया है। प्रत्येक विधान सभा क्षेत्र में 8महिला प्रबंधित मतदान केन्द्र, 8 युवा प्रबंधित मतदान केन्द्र एवं एक दिव्यांग प्रबंधित मतदान केन्द्र होंगे।

माइक्रो पर्यवेक्षक,एफएसटी, एसएसटी, वीएसटी,वीवीटी एवं मतदान केंद्रों की वेबकास्टिंग
जिले में लोकसभा चुनाव-2024 के तहत 10 विधानसभा क्षेत्रों में कुल 124 माइक्रो पर्यवेक्षक नियुक्त किए गए हैं। स्वतंत्र,निष्पक्ष एवं शांति पूर्ण चुनाव संपन्न करवाने के लिए 90 एफएसटी,90 एसएसटी,10 वीएसटी एवं 10 वीवीटी टीमें गठित की गई हैं। कानून व्यवस्था की दृष्टि से कुल 594  (S3) संवेदनशील मतदान केंद्र बने गए है। साथ ही, कुल 1332 मतदान केंद्रों की वेबकास्टिंग की जायेगी।

3 हजार 196 मतदान दल गठित
जिले में लोकसभा चुनाव-2024 के तहत 10 विधानसभा क्षेत्रों के लिए कुल 2 हजार 664 मतदान केंद्रों के लिए 3196 मतदान दल बनाए गए हैं। जिसमे से 2664 सक्रिय मतदान दल एवं 20 प्रतिशत अर्थात 532  आरक्षित मतदान दल रखे गए हैं।

दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews