जेल में हाथ धो रहे विचाराधीन बंदी पर लाठी से हमला दोनों हाथ फ्रैक्चर
केस दर्ज कराया
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),जेल में हाथ धो रहे विचाराधीन बंदी पर लाठी से हमला दोनों हाथ फ्रैक्चर। जोधपुर केेंद्रीय सेंट्रल जेल मोबाइल मिलने के मामले में चर्चाओं में रहती है। जेल में अब विचाराधीन बंदी से मारपीट का मामला सामने आया है। फ्रैश होने गए विचाराधीन बंदी के हाथ धोने के दौरान दूसरे विचाराधीन बंदी ने लाठी से हमला कर दिया। जिससे उसके दोनों हाथ फ्रैक्चर हो गए। रातानाडा थाना पुलिस ने घायल बंदी की रिपोर्ट पर मामला दर्ज किया है।
बिलाड़ा में 134.895 किलो डोडा पोस्त बरामद कार जब्त,एक गिरफ्तार
थानाधिकारी दिनेश लखावत ने बताया कि पाली के सुमेरपुर निवासी सुरेंद्र सिंह ने रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि वह फ्रैश होने गया था। वापस बाहर आकर हाथ धो रहा था। तब अन्य विचाराधीन बंदी गोविंद सिंह ने पीछे से दोनों हाथ पर लाठी से हमला किया। जिससे दोनों हाथों में फ्रैक्चर हो गया।
