29 साल से फरार सुमेरसिंह उर्फ शनि यादव सहित दो स्थायी वारंटी पकड़े
- बासनी पुलिस ने हरियाणा से दबोचे दो स्थायी वारंटी
- नाम बदलकर छुपे थे
- पुलिस बनी फसल व्यापारी
- 1997 और 2012 से फरार दो वारंटी गिरफ्तार
- बासनी पुलिस का बड़ा एक्शन
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),29 साल से फरार सुमेरसिंह उर्फ शनि यादव सहित दो स्थायी वारंटी पकड़े।बासनी थाना पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे दो स्थायी वारंटियों को गिरफ्तार कर बड़ी कामयाबी हासिल की है। इसमें एक आरोपी 29 साल से और दूसरा 14 साल से फरार था।
इन्हें किया गिरफ्तार
1- सुमेरसिंह उर्फ शनि यादव पुत्र उदयभान सिंह यादव,निवासी बलावा कला,थाना सदर नारनौल, महेंद्रगढ़, हरियाणा-1997 से था फरार।
2- सुंदर सिंह पुत्र गुगनसिंह राजपूत,उम्र 60,निवासी दोचाना,थाना सदर नारनौल, महेंद्रगढ़, हरियाणा-2012 से फरार था।
जेल में हाथ धो रहे विचाराधीन बंदी पर लाठी से हमला दोनों हाथ फ्रैक्चर
एसे आए पकड़ में
पुलिस आयुक्त शरद कविराज और DCP पश्चिम कमल शेखावत के निर्देश पर चल रहे विशेष अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। ADCP नीरज शर्मा और ACP छवि शर्मा के सुपरविजन में SHO नितिन देव के नेतृत्व में टीम बनाई गई। SI श्रवणकुमार,कांस्टेबल शंकरलाल और सुमेरसिंह की टीम हरियाणा भेजी गई। पुलिस ने फसलों के व्यापारी बनकर रेकी की। गांव में घूमकर सुराग जुटाया और दोनों वारंटियों के घर पहुंचकर दबोच लिया। दोनों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया।
दोनों आरोपी शातिर हैं। 1997 से नाम-पता और भेष बदलकर जगह- जगह छुप रहे थे। पुलिस कई बार दबिश दे चुकी थी पर बच निकलते थे। कोर्ट ने दोनों के स्थायी गिरफ्तारी वारंट जारी किए थे।
टीम में शामिल
SHO नितिन देव,SI श्रवण कुमार, कांस्टेबल शंकरलाल,कांस्टेबल सुमेरसिंह।
Related posts:

हत्या में प्रयुक्त पिकअप जब्त

फेसबुक के चक्कर में गंवाए एक लाख रुपए

दुकान पर पेट्रोल छिड़क कर आग लगाने व तोड़फोड़ का आरोपी गिरफ्तार

चोपड़ के खनन एरिया में सूने स्थान से पकड़ा गया 12 हजार का इनामी

25.970 किलो अवैध डोडा-पोस्त बरामद आरोपी गिरफ्तार

नाबालिगों से छेड़छाड़ विवाद में फायरिंग के दो आरोपी गिरफ्तार

वीर सपूतों का अपमान किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं: शेखावत

परीक्षा शुल्क वृद्धि के विरोध में छात्र संगठनों का प्रदर्शन

