Doordrishti News Logo

बिलाड़ा में 134.895 किलो डोडा पोस्त बरामद कार जब्त,एक गिरफ्तार

एएनटीएफ की बड़ी कार्रवाई

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),बिलाड़ा में 134.895 किलो डोडा पोस्त बरामद कार जब्त,एक गिरफ्तार।एएनटीएफ द्वारा जिले में मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 134.895 किलोग्राम अवैध डोडा पोस्त बरामद किया गया है। साथ ही एक कार जब्त कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। एएनटीएफ उप-महानिरीक्षक पुलिस अभिजीत सिंह ने बताया कि अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस दिनेश एमएन के निर्देशन में लगातार कार्रवाई की जा रही है।

जानकारी के अनुसार एएनटीएफ टीम नागौर को सूचना मिली थी कि एक कार में भारी मात्रा में अवैध मादक पदार्थ का परिवहन किया जा रहा है। सूचना की पुष्टि होने पर टीम ने जोधपुर-जयपुर नेशनल हाईवे-25 पर खारिया मीठापुर (बिलाड़ा) क्षेत्र में नाकाबंदी की।
नाकाबंदी के दौरान संदिग्ध कार तेज गति से आती दिखाई दी। टीम द्वारा रुकने का इशारा करने पर चालक ने कार को डिवाइडर के ऊपर से निकालकर गलत दिशा में भगा दिया। इस दौरान कार के आगे के टायर क्षतिग्रस्त हो गए।

लापता बच्ची को परिजन ढूंढते रहे घर में ही एसी कवर के पीछे सोती मिली

एएनटीएफ टीम ने पीछा कर पिचियाक क्षेत्र में कार को रुकवाया और स्थानीय पुलिस की मौजूदगी में तलाशी ली गई, जिसमें डोडा पोस्त बरामद हुआ।

फर्जी नंबर प्लेटें भी मिली 
पूछताछ में सामने आया कि आरोपी मनीष विश्नोई तस्करी के दौरान पुलिस से बचने के लिए कार की अलग-अलग नंबर प्लेट बदलता था। कार से विभिन्न नंबर प्लेट भी बरामद हुई। आरोपी ने बताया कि वह तस्करी में चोरी की गाडय़िों का उपयोग करता था। जब्त की गई सोनेट कार भी चोरी की बताई गई है,एक अन्य टाटा हैरियर कार भी उसके पास होने की जानकारी मिली है। गिरफ्तार आरोपी मनीष विश्नोई (22 वर्ष) निवासी विश्नोइयों का बास,खुडाला,थाना झंवर, जोधपुर का रहने वाला है। इस कार्रवाई में एएनटीएफ चौकी नागौर,जोधपुर शहर,जोधपुर ग्रामीण तथा पुलिस थाना बिलाड़ा की विशेष भूमिका रही। एएनटीएफ मुख्यालय जयपुर में टीम को सम्मानित किया जाएगा।