Doordrishti News Logo

बाइक चोरी के आरोप में दो युवक गिरफ्तार,गाड़ी बरामद

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),बाइक चोरी के आरोप में दो युवक गिरफ्तार,गाड़ी बरामद। शहर की देवनगर पुलिस ने बाइक चोरी के प्रकरण का खुलासा करते हुए दो युवकों को पकड़ा है। पुलिस ने इनकी निशानदेही पर गाड़ी को भी बरामद किया है।

अन्य वाहन चोरी की घटनाओं को लेकर अग्रिम पड़ताल जारी है। गाड़ी यूआईटी कॉलोनी मसूरिया से 12 सितंबर को चोरी हुई थी। इसमें परिवादी शुभम दाधीच ने दी।

रेलवे एजीएम ने देखी विकास केंद्र की प्रशिक्षण व्यवस्था

देवनगर पुलिस के अनुसार प्रकरण दर्ज कर अब दो आरोपियों चाणक्य नगर पहाडग़ंज द्वितीय निवासी श्यामलाल और मूलत: भोजासर हाल पहाडग़ंज द्वितीय निवासी मनीष को गिरफ्तार किया गया है।

आरोपियों के पास से पुलिस ने चोरी गाड़ी को बरामद किया। शहर में हुई अन्य वाहन चोरी की घटनाओं को लेकर अग्रिम पूछताछ की जा रही है।