रेलवे एजीएम ने देखी विकास केंद्र की प्रशिक्षण व्यवस्था

कौशल विकास केंद्र का निरीक्षण कर प्रशिक्षण गतिविधियों की जानकारी ली

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),रेलवे एजीएम ने देखी विकास केंद्र की प्रशिक्षण व्यवस्था। रेलकर्मियों को बदलते नियमों और सुरक्षा मानकों से लगातार अपडेट रखने के लिए जोधपुर मंडल में संचालित कौशल विकास केंद्र का मॉडल अब दूसरे रेल मंडलों के लिए भी अनुकरणीय बताया गया है। उत्तर पश्चिम रेलवे के अपर महाप्रबंधक अशोक माहेश्वरी ने शुक्रवार को मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय स्थित कौशल विकास केंद्र का निरीक्षण कर वहां संचालित प्रशिक्षण गतिविधियों की जानकारी ली।

अपर महाप्रबंधक ने मंडल रेल प्रबंधक अनुराग त्रिपाठी के साथ केंद्र का अवलोकन किया। उन्होंने नियमित रूप से आयोजित किए जा रहे प्रशिक्षण शिविरों की विषयवस्तु,कर्मचारियों की भागीदारी और प्रशिक्षण व्यवस्था के बारे में जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने केंद्र में चल रहे विभिन्न प्रशिक्षण सत्रों की सराहना की। डीजल शेड के प्रशिक्षणार्थियों को संबोधित करते हुए माहेश्वरी ने कहा कि सुरक्षित रेल संचालन के लिए कर्मचारियों का नए नियमों,तकनीकी प्रक्रियाओं और निर्धारित सुरक्षा मापदंडों से अपडेट रहना जरूरी है।

पितृ पक्ष शनिवार से पहले दिन पूर्णिमा का श्राद्ध

कर्मचारियों को पूरी तत्परता और आपसी समन्वय के साथ कार्य करना चाहिए। उन्होंने कहा कि कौशल विकास केंद्र इस दिशा में प्रभावी भूमिका निभा रहा है और इसकी गतिविधियां अन्य रेल मंडलों के लिए अनुकरणीय हैं। मंडल रेल प्रबंधक अनुराग त्रिपाठी ने अपर महाप्रबंधक को केंद्र में संचालित प्रशिक्षण कार्यक्रमों के साथ इनडोर स्पोर्ट्स गतिविधियों और पुस्तकालय की सुविधाओं की जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि केंद्र में प्रशिक्षण के माध्यम से रेलकर्मियों के व्यावसायिक ज्ञान और कार्यकुशलता को लगातार बेहतर बनाने पर जोर दिया जा रहा है। निरीक्षण के दौरान अपर मंडल रेल प्रबंधक करणी राम और वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी अभिषेक गांधी सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

Related posts:

बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

November 10, 2026
मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

November 10, 2026
पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

November 10, 2026
उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

November 10, 2026
राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

November 9, 2026
मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

November 9, 2026
भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

November 8, 2026
Doordrishti News Logo

रिफाइनरी से थिनर सप्लाई के नाम पर कारोबारी से 4.19 लाख की ऑनलाइन ठगी

November 8, 2026
Doordrishti News Logo

दीवान से एक किलो चांदी के बर्तन चोरी

November 8, 2026